फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Cantt BJP MLA Sanjeev Aggarwal got angry on Police Inspector

Video: तिरंगा झुकने पर दरोगा ने कार्यकर्ता को टोका तो भड़के भाजपा विधायक, कहा- नजरें नीचे कर पीछे हट

Thu, 22 Aug 2024 01:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 22 Aug 2024 01:37 PM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कैंट के भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे थे। इसी दौरान की यह घटना है। 

विज्ञापन
Bareilly Cantt BJP MLA Sanjeev Aggarwal got angry on Police Inspector
आगबबूला हुए भाजपा विधायक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के कलक्ट्रेट में गुरुवार को तिरंगा यात्रा के साथ पहुंचे कैंट के भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल आगबबूला हो गए। विधायक वहां मौजूद दरोगा पर भड़क गए। दरोगा से कहा, निगाह नीचे कर..., पीछे हट। ज्ञापन ले रहे सिटी मजिस्ट्रेट ने विधायक को शांत कराया।

विज्ञापन

 

Trending Videos

दरअसल, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कैंट के भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे थे। भाजपा कार्यकर्ता के हाथों में तिरंगा झंडा था। ज्ञापन देने के दौरान विधायक और कार्यकर्ता फोटो खिंचवा रहे थे, तभी एक कार्यकर्ता का तिरंगा जमीन से छू गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख वहां मौजूद एक दरोगा ने उस कार्यकर्ता को टोकते हुए तिरंगा ऊंचा करने को कहा। इतना सुनते ही भाजपा विधायक आगबबूला हो गए। उन्होंने गुस्सा जताते हुए दरोगा को फटकार लगा दी। 

विज्ञापन

विधायक ने कहा कि इसे सामने से हटा दीजिए। जब दरोगा ने विधायक को देखा तो विधायक ने कहा कि नजरें नीचे कर। पीछे हट..। इसके बाद ज्ञापन लेने आए सिटी मजिस्ट्रेट ने विधायक को समझाया और दरोगा को वहां से हटा दिया। घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed