फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: ASP removed encroachment from Shyamganj intersection to Bisalpur turn

बरेली: श्यामगंज चौराहे से बीसलपुर मोड़ तक एएसपी ने हटवाया अतिक्रमण

Tue, 04 Feb 2020 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bareilly: ASP removed encroachment from Shyamganj intersection to Bisalpur turn
बरेली: श्यामगंज चौराहे से बीसलपुर मोड़ तक एएसपी ने हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

बरेली। सरकारी अर्थव्यवस्था से अलग कब्जों और जाम के शक्ल में चल रही पुलिस की नंबर दो की अर्थव्यवस्था जनता के सामने आई तो विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए। सीओ थर्ड कार्यालय से सेटेलाइट और फिर पूरे पीलीभीत रोड पर कब्जा जमाए लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की। मंगलवार शाम से सीओ थर्ड अभिषेक वर्मा फोर्स के साथ अपने कार्यालय से ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। लेकिन सड़क पर अभियान का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। पुलिस वाले छोटे ठेले-खोमचे वालों को ही खदेड़ते नजर आए। सेटेलाइट चौराहे से आगे बढ़ते ही लगे ठेले-खोमचे वालों ने चालान कटने पर जमकर हंगामा भी किया और पुलिस पर लाठीचार्ज करने का भी आरोप लगाया।
एएसपी/सीओ थर्ड अभिषेक वर्मा ने फोर्स के साथ श्यामगंज चौराहे से सेटेलाइट की तरफ जाने वाली सड़क पर मंगलवार शाम अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यहां चौराहे पर पाकड़ की आड़ में दुकानदारों का अतिक्रमण वैसा ही बना रहा। दुकानदारों का सामान ज्यों का त्यों ही बना रहा। इससे आगे पार्क के किनारे ठेला लगाने वाले फल व्यापारियों को पुलिस ने दौड़ दिया। फिर मंडी गेट से टैक्सी और टेंपो वैसे ही अराजकता फैलाते नजर आए। तेजी से आगे बढ़ती फोर्स को यहां ज्यादा अतिक्रमण भी नजर नहीं आया। थोड़ा आगे बढ़कर ईसाईयों की पुलिया पर मोड़ पर बने एक होटल का चबूतरा सरकारी जमीन पर देख फोर्स ने उसे तुड़वा दिया। वहीं सेटेलाइट चौराहे से पीलीभीत रोड पर पुलिस ने सभी ठेले-खोमचे वालों को दौड़ा दिया। यहां 7-8 ठेले वालों के एक-एक हजार रुपये के चलान भी काटे गए। इस बीच ठेले वालों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद ठेले वालों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने के भी आरोप लगाए। ठेले हटवाकर पुलिस फोर्स आगे बीसलपुर रोड़ तक छोटे-मोटे अतिक्रमण हटवाती चली गई।
विज्ञापन

सेटेलाइट चौराहे से बियर शॉप तक लगते हैं करीब 200 ठेले
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के दौरान खदेड़े गए ठेले वालों ने पुलिस से नोकझोंक और फोर्स के निकल जाने के बाद मौके पर जमकर हंगामा भी किया। वहीं कुछ ठेले वाले फोर्स देखकर पहले भी भाग निकले थे। उन्होंने बताया कि चौराहे से सिर्फ बियर शॉप तक ही करीब दो सौ ठेले लगते हैं। पिछले दो महीने से पुलिस उन्हें काफी परेशान कर रही है। बारादरी क्षेत्र के नवादा शेखान निवासी पिंकू सिंह ने बताया कि ठेले लगने का टाइम भी शाम तक सिर्फ पांच बजे तक का बांध दिया है। कटरा चांद खां निवासी सूर्य प्रकाश ने बताया कि आज समय से पहले भी पुलिस फोर्स पहुंच गई और उन्हें दौड़ाने लगे। विरोध करने पर उन पर लाठियां भी चलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘श्यामगंज चौराहे से सेटेलाइट चौराहा फिर बीसलपुर मोड़ तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पिछले कुछ दिनों से जाम और कब्जों की जनता से शिकायतें मिल रही थी। सेटेलाइट चौराहे पर कुछ ठेले वालों के चालान भी किए गए।’ - अभिषेक वर्मा, एएसपी/सीओ थर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed