फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly and Shahjahanpur lag behind in providing health services

Bareilly News: स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने में बरेली और शाहजहांपुर पिछड़े

Mon, 30 Dec 2024 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bareilly and Shahjahanpur lag behind in providing health services
बरेली। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के बजाय बरेली मंडल की स्थिति में कोई खास प्रगति नहीं हुई। इस बार भी प्रदेश के 18 मंडल में बरेली 14वें पायदान पर दर्ज हुआ। नवंबर के हेल्थ डैश बोर्ड रैंक के अनुसार पीलीभीत, बदायूं का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। बरेली और शाहजहांपुर पिछड़ गए।
विज्ञापन

हालांकि, आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान में बरेली मंडल प्रदेश में तीसरे पायदान पर दर्ज हुआ है। परिवार नियोजन के स्थायी साधनों के प्रयोग को बढ़ावा देने में मंडल 16वें, जन्मदर में आठवें, सिजेरियन प्रसव में 12वीं, टीबी मरीजों की जांच में मंडल काे 16वां स्थान मिला है। स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए जिलेवार पीलीभीत की 28वीं रैंक है जो अक्तूबर में 56वीं थी। बदायूं 29वें पायदान से लुढ़ककर 38वें पर दर्ज हुआ। जबकि अक्तूबर और सितंबर में बदायूं मंडल में पहले स्थान पर रहा था। बरेली 75वें से 53वें और शाहजहांपुर 62वें स्थान पर ही टिका है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में टीबी रोगियों को खोजने, संस्थागत प्रसव बढ़ाने में मंडल के चारों जिलों में कहीं भी बेहतर कार्य नहीं हुआ। चार या इससे अधिक बार गर्भवती के होम बेस्ट केयर में स्थिति संतोषजनक रही। एडी हेल्थ डॉ. पुष्पा पंत ने सभी जिलों की रैंक में सुधार के प्रयास के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवा के किस क्षेत्र में कौन सा जिला पिछड़ा
स्वास्थ्य संबंधी 15 पैरामीटर में बरेली, बदायूं, महिला अस्पताल में सिजेरियन प्रसव, संस्थागत प्रसव, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय भुगतान, टीबी रोगी चिन्हांकन में पीछे रहे। बदायूं परिवार नियोजन के स्थायी साधन प्रयोग के प्रति जागरूकता, बच्चों के टीकाकरण में भी पीछे रहा। पीलीभीत में टीबी रोगी चिन्हांकन, संस्थागत प्रसव, नवजात के एचबीएनसी, सिजेरियन प्रसव कम रहा। शाहजहांपुर सिजेरियन प्रसव, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, टीबी रोगी चिन्हांकन में पिछड़ा। जबकि अन्य पैरामीटर्स पर सभी जिलों में अक्तूबर के सापेक्ष नवंबर में बेहतर कार्य हुआ। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed