फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly and Pilibhit teams will clash in the final today

Bareilly News: आज फाइनल में भिड़ेंगी बरेली और पीलीभीत की टीमें

Tue, 19 Dec 2023 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 19 Dec 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Bareilly and Pilibhit teams will clash in the final today
बरेली। पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में सोमवार को पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2023 के चौथे दिन सोमवार को क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबले खेले गए। क्वालीफायर में बरेली और एलिमिनेटर मैच में पीलीभीत की टीम विजेता रही। मंगलवार को दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

बरेली और पीलीभीत की टीमों के बीच हुए क्वालीफायर मैच में पीलीभीत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 89 रन का लक्ष्य दिया। इमरान ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। गेंदबाज अवनीश चपराना ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरेली की टीम ने 10.2 ओवर में 93 रन बनाकर चार विकेट से जीत हासिल की और फाइनल में जगह बनाई। दुष्यंत ने 34 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन

दूसरे राउंड में पीलीभीत और बदायूं की टीम के बीच एलिमिनेटर मैच खेला गया। इसमें भी पीलीभीत ने टॉस जीता, लेकिन पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बदायूं की टीम ने 20 ओवर में 109 रन बनाए। सुरेंद्र ने सर्वाधिक 25 रन की पारी खेली। गेंदबाज रवि तंवर ने चार ओवर में आठ रन देकर दो विकेट झटके। इसके बाद पीलीभीत की टीम ने 10.5 ओवर में 113 रन बनाकर मैच दस विकेट से जीत लिया। विक्रांत ने सर्वाधिक 70 रन की रिकॉर्ड पारी खेली। इस दौरान सीओ आशीष प्रताप सिंह, आरआई हरमीत सिंह, अनीस अली, प्रदीप कसाना आदि मौजूद रहे। बरेली और पीलीभीत की टीम के बीच फाइनल मुकाबला मंगलवार को 11 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed