फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly administration became alert: Beats increased due to fear of community infection, issued advisory

सतर्क हुआ बरेली प्रशासनः सामुदायिक संक्रमण की आशंका से बढ़ीं धड़कनें, एडवाइजरी जारी की

Wed, 27 May 2020 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bareilly administration became alert: Beats increased due to fear of community infection, issued advisory
थाईलैंड में बन रही कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

जहां संक्रमण फैलने की आशंका, वहीं से दूर रहने की हिदायत

विज्ञापन
बरेली। आखिरकार प्रशासन ने भी मान लिया कि जिले में कोरोना के सामुदायिक संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। मंगलवार को प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की जिसमें हैंडपंप जैसे पीने के पानी के सार्वजनिक स्रोतों के जरिये कोरोना संक्रमण एक से दूसरे तक पहुंचने का खतरा जताया गया है। लोगों को अलर्ट किया गया है कि वे ऐसी जगहों से दूर रहें जहां संक्रमण फैलने की ज्यादा संभावना है।
डीएम नितीश कुमार की ओर से जारी एडवाइजरी में सार्वजनिक जगहों, गलियों और पेयजल के सार्वजनिक स्रोतों और क्वारंटीन किए गए लोगों के घरों के आसपास अच्छी तरह सैनिटाइजेशन करने का निर्देश दिया गया है। चूंकि सार्वजनिक हैंडपंप को पानी पीने के दौरान तमाम लोग छूते हैं लिहाजा इसके जरिये आसानी से संक्रमण फैल सकता है। ऐसी कोई भी चीज छूने के बाद लोग नियमित तौर पर हाथ धोने की आदत डालें और वहां पर साबुन का इंतजाम भी रखा जाए।
विज्ञापन

एडवाइजरी में कहा गया है कि जो जगह बार-बार स्पर्श की जा रही हैं, उसे छूने से लोग बचें। दरवाजा या उसका हैंडल छूने में सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों को फोन से या आवाज देकर सुरक्षित खुले स्थान पर वार्ता करने के लिए सूचना दें। होम क्वारंटीन किए गए लोग अगर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं तो इसकी सूचना तत्काल दें। जोखिम और सुरक्षात्मक उपायों को लेकर डुगडुगी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed