{"_id":"67fbadf8f1af444a7b0b07f5","slug":"bareilly-accident-two-bike-riders-died-in-a-road-accident-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly Accident: डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, हाईवे पर दूसरी लेन पर गिरी, वाहन से हुई टक्कर; दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly Accident: डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, हाईवे पर दूसरी लेन पर गिरी, वाहन से हुई टक्कर; दो की मौत
Sun, 13 Apr 2025 05:58 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 13 Apr 2025 05:58 PM IST
सार
अनियंत्रित होकर बाइक बरेली शाहजहांपुर नेशनल हाईवे पर फरीदपुर में डिवाइडर से टकरा गई। बाइक की गति इतनी तेज थी कि बाइक सहित दोनों दोस्त सड़क से लेकर ऊपर तक कई बार उछलते हुए हाईवे पर दूसरी लेन पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टकरा गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली शाहजहांपुर नेशनल हाईवे पर फरीदपुर में दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों चंडीगढ़ से उन्नाव बाइक से जा रहे थे। अनियंत्रित होकर बाइक बरेली शाहजहांपुर नेशनल हाईवे पर फरीदपुर में डिवाइडर से टकरा गई। बाइक उछलती हुई हाईवे पर दूसरी लेन पर जा गिरी। सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टकराने से दोनों दोस्तों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामाभर भर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
उन्नाव के मारवी थाना क्षेत्र के गांव विलकीपुर निवासी 34 वर्षीय सूरज पुत्र शोभालाल चंडीगढ़ में लोडर गाड़ी चलाता था। वहीं, उसका दोस्त कुशीनगर जनपद के हाथा थाना क्षेत्र के गांव धारा बुजुर्ग निवासी 25 वर्षीय गोलू अली पुत्र मोमुद्दीन रेसर बाइक से चंडीगढ़ से बरेली सीतापुर नेशनल हाईवे पर फरीदपुर होते हुए उन्नाव के लिए जा रहे थे। रविवार सुबह 8:30 बजे फरीदपुर में हाईवे पर नवदिया अशोक गांव के सामने पहुंचे। उनकी बाइक तेज गति से जा रही थी तभी अनियंत्रित होकर हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक की गति इतनी तेज थी कि बाइक सहित दोनों दोस्त सड़क से लेकर ऊपर तक कई बार उछलते हुए हाईवे पर दूसरी लेन पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टकरा गए। जिससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही सूरज के अन्य साथी भी अपनी अपनी बाइकों से साथ में चल रहे थे। जिसमें साथ चल रहे हरदोई के माधोगंज थाना क्षेत्र के गांव गौसगंज निवासी सुभम पुत्र रामजीवन ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन