{"_id":"5e8b10308ebc3e72b7540c94","slug":"bareilly-245-jamatis-traced-who-are-in-tower-range-during-markaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में ट्रेस किए गए 245 लोग, जमात के दिनों में निजामुद्दीन मरकज मोबाइल टावर की रेंज में थे मौजूद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में ट्रेस किए गए 245 लोग, जमात के दिनों में निजामुद्दीन मरकज मोबाइल टावर की रेंज में थे मौजूद
Mon, 06 Apr 2020 04:49 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 06 Apr 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : जी पाल
बरेली जोन में अब तक निजामुद्दीन से लौटे 245 तब्लीगी जमात शामिल लोग मिले हैं। प्रशासन इस मामले में लगातार बरेली जोन को अपडेट दे रहा है, जिसके चलते यह कामयाबी हाथ लगी है। अब तक मुरादाबाद में 50, बिजनौर में 150, रामपुर में 15 , अमरोहा में 4, संभल में 18 व बरेली रेंज के शाहजहांपुर में 8 जमाती ट्रेस किए गए हैं। इन लोगों के मोबाइल जमात के दिनों में निजामुद्दीन मरकज के मोबाइल टावर की रेंज में आए थे।
विज्ञापन
एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र ने बताया कि इन सभी का सत्यापन कराया जा रहा है। कई लोग अपने घरों के अलावा दूसरे शहरों में भी हो सकते हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सभी को क्वारंटीन में रखना प्राथमिकता होगी। गंभीर स्थिति होने पर चेकअप और उपचार आदि स्वास्थ्य विभाग कराएगा।
विज्ञापन