फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareillwi sunny to celebrate first roza on friday

बरेलवी सुन्नियों का रोजा शुक्रवार से

Thu, 17 May 2018 01:38 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 17 May 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bareillwi sunny to celebrate first roza on friday
ramadan - फोटो : ramadan
दरगाह आला स्थित बरेलवी सुन्नी मरकज ने बुधवार रात 11:15 बजे एलान किया कि रमजान शुक्रवार से शुरू होगा। शहर काजी मौलाना असजद रजा खां कारी ने मरकजी दारुल इफ्ता में चांद होने की कोई भी शरई शहादत न मिलने पर यह फैसला लिया। प्रतिनिधि खलील कादरी ने बताया कि देश भर में कहीं से भी सुन्नी हलके में चांद देखने की इत्तला नहीं मिली है। लिहाजा शहर काजी ने शुक्रवार को पहला रोजा होने का एलान किया है। 
विज्ञापन

देवबंद में इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी और लखनऊ में मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि रमजान का चांद हो गया है। पहला रोजा गुरुवार को रखा जाएगा। वहीं शिया मून कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी चांद दिखने का एलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed