फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bankers usurped farmers Samman Nidhi by mapping Aadhaar to fake accounts in bareilly

बैंक घोटाला: फर्जी खातों में आधार मैप कर हड़पी किसानों की 'सम्मान निधि', जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 10 Jul 2025 12:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Jul 2025 12:28 PM IST
सार

Bareilly News: जिला सहकारी बैंक की फरीदपुर शाखा में हुए घोटाले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों ने फर्जी खातों से किसानों के आधार नंबर जोड़े। इसके बाद रुपयों का गबन किया।  

विज्ञापन
Bankers usurped farmers Samman Nidhi by mapping Aadhaar to fake accounts in bareilly
जिला सहकारी बैंक, फरीदपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में जिला सहकारी बैंक की फरीदपुर शाखा में हुए 1.31 करोड़ रुपये के घोटाले की परतें खुलने लगी हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि 547 बचत खातों में एक से अधिक आधार कार्ड नंबरों की मैपिंग की गई है। इससे कई किसानों की सम्मान निधि के 1.64 करोड़ रुपये एक ही खाते में आ गए। इसमें से 97.61 लाख रुपये भुगतान दर्शाकर गबन कर लिया। एक-एक खाते पर चार-पांच लोगों के आधार व पैन नंबर लगाकर डीबीटी (डॉयरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिये अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की धनराशि भी डकार गए। 

विज्ञापन


उप महाप्रबंधक सर्वेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व वाली टीम की प्रारंभिक जांच में ये खुलासा हुआ है। जांच टीम के मुताबिक, कैशियर चंद्र प्रकाश ने अपनी यूजर आईडी से आरती देवी के खाते में तीन आधार नंबर फीड किए हैं। किसान सम्मान निधि के 26 हजार इसी खाते में प्राप्त किए और भुगतान दिखाकर निकाल लिया। 
विज्ञापन


महाप्रबंधक देवेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी शाखा प्रबंधकों और कैशियरों ने एक तो मृत खातों को जीवित किया और फर्जी दस्तावेज लगाकर कई नए खाते भी खोले। एक खाते में पैसा प्राप्त किया और दूसरे में क्रडिट कर उसे निकाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नॉन ऑपरेटिव खातों को खुद की यूजर आईडी से किया जीवित
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि तीन मार्च 2022 को शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार गंगवार और कैशियर/लिपिक चंद्र प्रकाश ने अपनी-अपनी यूजर आईडी से बिटोली के नाम के खाते को संचालित किया। इससे 49,600 रुपये डेबिट कर राममूर्ति देवी के खाते में क्रेडिट किया। फिर उसी दिन राममूर्ति के खाते से 49,500 रुपये शाखा प्रबंधक व कैशियर ने निकाल भी लिए। 

संबंधित खबर- UP: बरेली में जिला सहकारी बैंक के दो शाखा प्रबंधक समेत चार पर FIR, ऐसे किया 1.31 करोड़ रुपये का घोटाला

इसी तरह जिन 92 खातों में लंबे समय से लेनदेन नहीं हुआ था, उनको भी ऑपरेट किया। शिवदयाल का खाता नॉन ऑपरेटिव था। मेगासॉफ्ट इन्फॉर्मेशन सिस्टम पर दूसरे का आधार नंबर फीड कराकर खाते को ऑपरेट किया। इस खाते से आठ नवंबर 2023 को शाखा प्रबंधक गौरव शर्मा व कैशियर चंद्र प्रकाश ने यूजर आईडी का प्रयोग कर नौ हजार रुपये और 13 नवंबर 2024 को शाखा प्रबंधक दीपक पांडेय व कैशियर चंद्र प्रकाश ने सात हजार रुपये का गबन किया है। 

इस तरह किया गबन
  • राम प्यारी के खाता संख्या 001500320****** में तीन आधार लगे हैं। इसमें 14 हजार रुपये किसान सम्मान निधि के, 12 हजार रुपये विधवा पेंशन के, 12 हजार रुपये अन्य योजनाओं के प्राप्त कर गबन किया।
  • पुष्पा देवी के खाता संख्या 0015003200******  में चार आधार लगे हैं। इसमें 16 हजार रुपये किसान सम्मान निधि के, विधवा पेंशन के 12 हजार, अन्य योजनाओं के 36 हजार रुपये प्राप्त कर गबन किया।
  • रेनू के खाता संख्या 001500320****** में चार आधार लगे हैं। इस खाते में दो अक्टूबर 2024 से 21 अप्रैल 2025 तक कुल 54,450 रुपये प्राप्त कर गबन कर लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed