Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR lodged against four bankers including two branch managers of district cooperative bank in Bareilly

UP: बरेली में जिला सहकारी बैंक के दो शाखा प्रबंधक समेत चार पर FIR, ऐसे किया 1.31 करोड़ रुपये का घोटाला

Wed, 09 Jul 2025 10:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Jul 2025 10:02 AM IST
सार

जिला सहकारी बैंक की फरीदपुर शाखा में 1.31 करोड़ रुपये का गबन किया गया है। इस मामले में निलंबित दो शाखा प्रबंधक समेत चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
FIR lodged against four bankers including two branch managers of district cooperative bank in Bareilly
जिला सहकारी बैंक का प्रधान कार्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में जिला सहकारी बैंक की फरीदपुर शाखा में 1.31 करोड़ रुपये का घोटाला करने के मामले में निलंबित दो शाखा प्रबंधक और दो कैशियरों के विरुद्ध मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई। चारों पर निष्क्रिय हो चुके पुराने बचत खातों को जीवित कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं की रकम हड़पने का आरोप है। 

विज्ञापन


आरोपों के मुताबिक ये बैंक अधिकारी-कर्मचारी सुनियोजित तरीके से खातों में कई-कई आधार कार्ड की मैपिंग कराकर जन कल्याणकारी योजनाओं की धनराशि पाने में सफल हुए। लाभार्थियों के आधार नंबर देने में कस्बे के ही जनसेवा केंद्र का जुड़ाव होने का भी संदेह जताया जा रहा है। एक किसान की शिकायत के बाद कराई गई जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में जिला सहकारी बैंक में 1.31 करोड़ रुपये का घोटाला, दो शाखा प्रबंधक समेत चार निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आरोपी हैं नामजद 
बैंक के वरिष्ठ सहायक अंकित कुमार की तहरीर पर फरीदपुर थाने में दर्ज एफआईआर में वर्तमान शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार गंगवार और तत्कालीन प्रबंधक गौरव वर्मा, कैशियर चंद्र प्रकाश व दीपक पांडेय नामजद किए गए हैं। इन पर पद के दायित्वों के दुरुपयोग, धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े के इरादे से जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड बनाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

Trending Videos

मुकेश गंगवार बरेली के नवाबगंज के अहमदाबाद, गौरव वर्मा हरदोई जिले के सेलापुर मल्लावां, चंद्र प्रकाश रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पास तुलसीनगर और दीपक पांडेय लखनऊ में कानपुर रोड पर सेक्टर-सी एलडीए कॉलोनी के रहने वाले हैं। इन लोगों ने कुल 1.31 करोड़ 6,069 रुपये का गबन किया है।

जनसेवा केंद्र से जुड़े तार 
इस मामले में सहकारी बैंक के महाप्रबंधक देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस घोटाले में फरीदपुर कस्बे का ही कोई जनसेवा केंद्र भी शामिल हो सकता है, जो आरोपी बैंकर्स को आधार व पैन नंबर जैसे दस्तावेज उपलब्ध करा रहा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed