फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bank manager and colleague accused of fraud, report filed

Bareilly News: बैंक प्रबंधक व सहकर्मी पर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 21 Jul 2024 05:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Bank manager and colleague accused of fraud, report filed
बरेली। नगर निगम की चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी ने बैंक शाखा प्रबंधक व उसके सहयोगी पर ऋण के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर के जाटवपुरा की रहने वाली सुमन ने बताया कि वह नगर निगम में कार्यरत है। उसका खाता सिविल लाइंस स्थित भारतीय स्टेट बैंक में है। एक वर्ष पूर्व उसने 12 लाख रुपये का पर्सनल लोन लेने के लिए सिटी सब्जी मंडी के पास के रहने वाले अभय से बात की थी। इस पर उसने महिला के एक सादा स्टांप पेपर व एक सादा चेक पर महिला के हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद 24 जनवरी 2023 को बैंक की ओर से 12 लाख रुपये महिला के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए। इसके बाद 24 जनवरी को अभय व बैंक की मिलीभगत से महिला के अकाउंट से दो लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। जब वह इस सिलसिले में युवक से बैंक में जानकारी करने गई, तो उक्त युवक ने महिला को धमकाते हुए भगा दिया। आरोप है कि बैंक शाखा प्रबंधक व अभय ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे रुपये निकाल लिए है। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने शाखा प्रबंधक व अभय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed