फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bank employees protested by wearing black bands

Bareilly News: बैंककर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Tue, 24 Mar 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 24 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bank employees protested by wearing black bands
बरेली। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले सोमवार को बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित नए परफॉर्मेंस लिंक्ड इन्सेंटिव फॉर्मूले के विरोध में काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। फोरम के संयोजक नवींद्र कुमार ने बताया कि यह फार्मूला बैंककर्मियों के लिए नुकसानदायक है। यह नीति बैंककर्मियों को श्रेणियों में बांट देगी। इसका सीधा असर उनके मनोबल और आर्थिक हितों पर पड़ेगा।
विज्ञापन

फोरम के बरेली चैप्टर के अध्यक्ष पीके माहेश्वरी और उपाध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की मेहनत को नजरअंदाज करने वाले किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया जाएगा। केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की रश्मि शर्मा, सेंट्रल बैंक के बीडी सिंह, पंजाब नेशनल बैंक के अरविंद आनंद और ओपी वडेरा ने आंदोलन को और मजबूती देने का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने कहा कि सोमवार से शुरू हुआ यह सांकेतिक विरोध अभी जारी रहेगा। यदि सरकार ने प्रस्तावित फॉर्मूले में सुधार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed