फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bank accounts will be seized if tax is not paid

Bareilly News: टैक्स अदा नहीं किया तो सीज होंगे बैंक खाते

Thu, 01 Feb 2024 04:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 01 Feb 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Bank accounts will be seized if tax is not paid
बरेली। नगर निगम पांच वर्ष से लगातार संपत्ति कर नहीं चुकाने वालों की सूची तैयार कर रहा है। जो लोग टैक्स अदा नहीं करेंगे, नगर निगम का कर विभाग उनके बैंक खाते सीज कराएगा। वसूली के लिए उनकी चल-अचल संपत्ति कुर्क कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में 400 बड़े बकायेदारों पर 22 करोड़ रुपये कर बकाया है। इनसे 31 मार्च तक वसूली कराई जानी है। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने हाल में ही चारों जोन के कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। लक्ष्य से कम वसूली पाए जाने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया था। कर विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बाद ही राजस्व निरीक्षकों और जोनल अधिकारियों ने बकायेदारों पर सख्ती की तैयारी की है। पांच साल से कर जमा नहीं करने वालों की सूची बनाई गई है।
विज्ञापन

अगर टैक्स जमा नहीं करते हैं तो बैंक खाते सीज कराए जाएंगे। चल-अचल संपत्ति कुर्क कर भी वसूली की जाएगी। - प्रदीप कुमार मिश्र, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed