फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bangalore-Bareilly flight cancelled due to fog many trains running late

Dense Fog: कोहरे ने रोका हवाई सफर, बंगलुरू-बरेली की फ्लाइट निरस्त; देरी से चल रहीं कई ट्रेनें

Sat, 04 Jan 2025 01:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Jan 2025 01:53 PM IST
सार

कोहरे की वजह से हवाई और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। शनिवार को कोहरे के कारण बंगलुरू-बरेली की फ्लाइट निरस्त रही। वहीं कई ट्रेनें भी देरी से चलीं। 

विज्ञापन
Bangalore-Bareilly flight cancelled due to fog many trains running late
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

बरेली में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। शीतलहर के बीच शनिवार को सुबह घने कोहरे की चादर तन गई, जिससे दृश्यता शून्य हो गई। सड़क पर लाइट जलाकर वाहनों को चलाना पड़ा। कोहरे के कारण रेल और हवाई सफर भी प्रभावित रहा। कोहरे के कारण बंगलुरू की फ्लाइट निरस्त रही। बरेली से गुजरने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 

विज्ञापन


घने कोहरे से शनिवार को हवाई सफर प्रभावित रहा। बंगलुरू-बरेली की फ्लाइट निरस्त रही। एयरलाइंस के प्रतिनिधि के मुताबिक शनिवार को बंगलुरू की फ्लाइट दोपहर ढाई बजे बरेली पहुंचनी थी, लेकिन दृश्यता कम होने के कारण बंगलुरू से उड़ान नहीं भर सकी। 
विज्ञापन


Weather: बरेली समेत पूरे रुहेलखंड में छाया घना कोहरा, खीरी में दृश्यता शून्य, सर्दी के सितम से कांपे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलुरू से बरेली दोपहर 2.45 बजे पर फ्लाइट आती है। यहां से शाम 5.35 बजे बंगलुरू के लिए उड़ान भरती है। शनिवार को एयर ट्रैफिक 80 फीसदी था। फ्लाइट निरस्त होने की सूचना यात्रियों को मैसेज के जरिए दी गई। उन्हें किराया वापस लेने या आगे के दिनों में यात्रा करने का विकल्प दिया गया है। 

रेल यातायात पर भी कोहरे का असर 
कोहरे का असर रेल यातायात पर भी देखा जा रहा है। शनिवार को अप-डाउन लाइन की ट्रेनों ने यात्रियों को इंतजार कराया। बरेली से गुजरने वाली 22453 मेरठ सिटी राज्यरानी एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 12204 सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस, 12326 गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 15654 गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस, 15910 अवध असम, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, 15075 टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके साथ कई विशेष ट्रेनों भी घंटों देरी से चल रही है।  

संभलकर करें यात्रा
मौसम विभाग से जारी एडवाइजरी के अनुसार अब तीन दिन तक सुबह और शाम को घना कोहरा रहेगा। दृश्यता में कमी से सड़क दुर्घटना की आशंका रहती है। लिहाजा, रात में लंबी दूरी की यात्रा निजी वाहन से न करें। संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें और उसमें भी वाहन की गति नियंत्रित रहे। वहीं, ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें। बीपी और हार्ट के मरीज विशेष सावधानी बरतें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed