फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Badaun youth attempts suicide by hanging himself from an advertisement pole

Bareilly News: बदायूं के युवक ने विज्ञापन पोल से लटककर की आत्महत्या की कोशिश

Fri, 29 May 2026 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Badaun youth attempts suicide by hanging himself from an advertisement pole
बरेली। बदायूं जिले के युवक ने पत्नी से अनबन के बाद विज्ञापन पोल से लटककर जान देने की कोशिश की। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार नैन ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को युवक ने महेशपुरा में डेयरी के पास विज्ञापन बोर्ड पर गमछे से लटककर जान देने की कोशिश की। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने उसे नीचे उतार लिया। उसे एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता लगा कि उसका नाम अरमान है। वह बदायूं जिले के गांव कादरवाड़ी का निवासी है। अरमान दिल्ली में अपने परिवार के साथ जूते-चप्पल बेचता है। दो दिन पहले उसकी पत्नी झगड़ा कर दिल्ली से अपने मायके रामपुर जिले के मिलक चली आई थी। इसके बाद अरमान भी दिल्ली से अपने गांव आया था।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार, अरमान का स्वास्थ्य अब ठीक है। अरमान ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और मां के संबंध ठीक नहीं हैं। इसी बात को लेकर अक्सर घर में झगड़ा होता रहता है। उसने यह भी बताया कि उसके गांव का एक व्यक्ति भी उसे परेशान करता है। आरोप लगाया कि बदायूं जिले की कादरचौक पुलिस को भी उसने समस्या बताई पर सुनवाई नहीं हुई। फिर वह बरेली चला आया और यहां पत्नी से फोन कॉल पर बात हुई और फिर झगड़ा हो गया। तभी उसने आत्महत्या करने का मन बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed