फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   badaun Sahsawan people to be quarantined in their homes if found corona virus suspected

बदायूं: सहसवान में दो दिन से चल रहा है तलाशी अभियान, अब तक 45 लोग क्वारंटीन 

Thu, 09 Apr 2020 03:53 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 09 Apr 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
badaun Sahsawan people to be quarantined in their homes if found corona virus suspected
सहसवान में 45 लोग क्वारंटीन - फोटो : अमर उजाला।

बदायूं के सहसवान कस्बे में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी उसके संपर्क में आने वालों की तलाश में जुट गए हैं। अब तक 45 लोगों को क्वांरटीन किया जा चुका है, जबकि 15 लोगों के परिवार वालों को उनके घरों में क्वारंटीन किया गया है। 

विज्ञापन


इनके अलावा कोई संदिग्ध पाया जाता है तो उन्हें उनके घर में ही क्वारंटीन किया जाएगा। प्रशासनिक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जरूरत पर उनके सैंपल की जांच भी कराएंगे। बीते सोमवार को सहसवान कस्बे में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि हुई थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने संदिग्धों की तलाशी शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


उसी समय दिल्ली के निजामुद्दीन से लौटे लोगों को खोजा जा रहा था। सहसवान कस्बे में तहसील गेट की मस्जिद से मुंबई के छह युवक मिले थे। उन्हें तुरंत क्वांरटीन करा दिया गया था। उनमें से एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला, जिसे बरेली भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी लोगों को कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया। उनके बाद तेलंगाना की पांच महिलाएं और आंध्र प्रदेश के पांच पुरुष जिला अस्पताल लाए गए। उन्हें पेइंग वार्ड में रखा गया है। उससे पहले मदरसे में मिले बुलंदशहर के पंद्रह लोग पन्नालाल इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किए गए हैं। 

कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए 13 लोग बुधवार को क्वारंटीन किए गए, जबकि उनके परिवार वाले अपने घरों में क्वांरटीन किए गए हैं। गुरुवार को दो और लोगों को पन्नालाल इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। इनमें से एक सैफुल्लागंज मोहल्ले का और दूसरा नसरुल्लागंज मोहल्ले का रहने वाला है। 

उनके घरों को सैनिटाइज करा दिया गया है, जबकि परिवार वालों को घर में ही क्वारंटीन किया गया है। बताते हैं कि अब तक कोरोना पॉजिटिव युवक समेत 46 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। एक बरेली में है और 45 लोगों को जिला अस्पताल, पन्नालाल इंटर कॉलेज में रखा गया है। अब जो भी संदिग्ध सामने आएंगे, उन्हें उनके घरों में ही क्वारंटीन किया जाएगा। 

एसडीएम लालबहादुर सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए करीब 45 लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है। टीम लगातार काम कर रही हैं। अगर नए लोग सामने आएंगे तो उन्हें घर में भी क्वारंटीन किया जा सकता है। उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed