{"_id":"63ee1459a444e5aaaa0a588b","slug":"badaun-kachla-highway-will-be-closed-for-three-days-due-to-mahashivratri-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महाशिवरात्रि के चलते तीन दिन बंद रहेगा बदायूं-कछला हाईवे, रूट डायवर्जन लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महाशिवरात्रि के चलते तीन दिन बंद रहेगा बदायूं-कछला हाईवे, रूट डायवर्जन लागू
Thu, 16 Feb 2023 05:02 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 16 Feb 2023 05:02 PM IST
सार
अगले तीन दिन तक बदायूं-कछला हाईवे बड़े और हल्के वाहनों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान इधर से गुजरने वाले वाहनों को अलग-अलग मार्गों से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
महाशिवरात्रि पर यातायात व्यवस्था के तहत बुधवार रात से बदायूं जिले में रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। अगले तीन दिन तक बदायूं-कछला हाईवे बड़े और हल्के वाहनों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान इधर से गुजरने वाले वाहनों को अलग-अलग मार्गों से गुजारा जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस और संबंधित थाना पुलिस को लगाया गया है।
विज्ञापन
बुधवार देर रात आए आदेश के अनुसार, बदायूं से हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, राजस्थान की ओर जाने वाले हल्के और भारी वाहन उझानी बाईपास से मुजरिया की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। यह वाहन मुजरिया से होकर सहसवान, गुन्नौर, बबराला, अलीगढ़ होकर अपने गंतव्य को रवाना होंगे। इसके अलावा बदायूं से एटा, कासगंज, आगरा को जाने वाले वाहन नौशेरा तिराहे से कादरचौक, गंजडुडवारा होकर निकलेंगे।
विज्ञापन
वहीं मुजरिया चौराहे से कोई वाहन कछला की ओर नहीं जाएगा। सहसवान से भी कोई वाहन कछला की ओर नहीं आएगा। इसके लिए उझानी बाईपास, मुजरिया चौराहा, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा और कछला रोड सहसवान पर यातायात पुलिस और संबंधित थाना पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन