फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bad company led to drug addiction; now undergoing treatment for HIV.

Bareilly News: संगत ने दी नशे की लत अब करा रहे एचआईवी का इलाज

Tue, 30 Jun 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 30 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bad company led to drug addiction; now undergoing treatment for HIV.
बरेली। गलत संगत से दूरी बनाना कितना जरूरी है यह जिला अस्पताल की ओपिऑयड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी (ओएसटी) सेंटर की रिपोर्ट बयां कर रही है। यहां इलाज करा रहे मरीजों में से सात एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं। काउंसिलिंग और जांच में सामने आया कि अधिकांश संक्रमित मरीज नशा करने के दौरान दोस्तों के साथ एक ही सिरिंज का उपयोग कई बार करते थे। इसी लापरवाही ने उन्हें एचआईवी जैसी गंभीर बीमारी का शिकार बना दिया। हालांकि अब इनका इलाज आरंभ हो चुका है।
विज्ञापन



ओएसटी सेंटर में 95 नशा पीड़ित मरीज पंजीकृत हैं, जिन्हें नशे की आदत छुड़ाने के साथ नियमित काउंसिलिंग और दवा दी जा रही है। लेकिन इस वर्ष पंजीकृत हुए कुल 30 मरीजों में एचआईवी संक्रमण के लक्षण और जोखिम को देखते हुए विभिन्न जांच कराई गईं, जिनमें सात एचआईवी पॉजिटिव मिले। संक्रमित मरीजों को अब एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर से इलाज दिया जा रहा है। मरीजों ने काउंसिलिंग के दौरान बताया कि नशा करने के लिए दोस्तों के समूह में एक ही सिरिंज का कई लोग इस्तेमाल करते थे। यही संक्रमण फैलने की सबसे बड़ी वजह बनी। संवाद
विज्ञापन




वर्जन
इंजेक्शन के जरिए नशा करने वालों में एचआईवी संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए एक बार उपयोग की गई सिरिंज का दोबारा कभी उपयोग न करें। सेंटर पर ऐसे कई युवा मरीज समूह में एक सिरिंज का उपयोग नशे के लिए करते थे। वे एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। इन मरीजों का एआरटी सेंटर से इलाज कराया जा रहा है। नशे से मुक्ति के लिए ओएसटी सेंटर की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आशीष, प्रभारी, ओएसटी सेंटर, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed