{"_id":"684de954adf2c25dac06521e","slug":"bad-coach-removed-now-intercity-will-run-with-ac-coach-bareilly-news-c-4-lko1064-662356-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खराब कोच हटाया, अब एसी कोच के साथ दौड़ेगी इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खराब कोच हटाया, अब एसी कोच के साथ दौड़ेगी इंटरसिटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली-दिल्ली के बीच चलने वाली 14315-16 इंटरसिटी एक्सप्रेस में अब सी-1 एसी कोच लगा दिया गया है। भीषण गर्मी के बीच इस ट्रेन को सी-1 एसी कोच के स्थान पर नॉन एसी स्लीपर कोच के साथ चलाना पड़ रहा था। यात्री एसी का किराया देकर नॉन एसी में यात्रा कर रहे थे। इसको लेकर कई बार हंगामा भी हुआ।
बरेली-दिल्ली और बरेली-लखनऊ के बीच ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव सबसे ज्यादा रहता है। अन्य ट्रेनों के फुल होने के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस में अमूमन कन्फर्म टिकट मिल जाता है। तड़के 4:55 बजे बरेली से चलकर सुबह 10:20 बजे दिल्ली पहुंचने वाली यह ट्रेन बरेली-दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन है। 15 मई को पहली बार सी-1 कोच के एसी ने काम बंद कर दिया था। इसके बाद दूसरा कोच उपलब्ध न होने के कारण सी-1 एसी के स्थान पर नॉन एसी स्लीपर कोच के साथ ट्रेन को चलाया गया।
यात्रियों ने किराया एसी का दिया और यात्रा नॉन एसी में की। इसके बाद बार-बार ऐसा होता रहा। गौर करने की बात यह है कि एसी कोच न होने के बाद भी रेलवे एसी के टिकट बुक करता रहा। इससे बार-बार हंगामा होता रहा। शनिवार को स्लीपर के स्थान पर ट्रेन में एसी कोच लगा दिया गया है। संवाद