{"_id":"5e6161708ebc3eeb62652ebf","slug":"azam-who-was-brought-to-bareilly-district-jail-on-thursday-will-return-to-sitapur-on-friday-bareilly-news-bly3985617197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल बरेली जिला जेल लाए गए आजम आज फिर जाएंगे सीतापुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल बरेली जिला जेल लाए गए आजम आज फिर जाएंगे सीतापुर
Fri, 06 Mar 2020 03:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 03:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली जेल पहुंचे आजम खान
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर कोर्ट में लगातार पेशी की वजह से उच्चस्तरीय निर्देश पर पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां को गुरुवार दोपहर बाद बरेली जिला जेल लाया गया। सात मार्च तक रामपुर कोर्ट में उनकी लगातार पेशी के कारण उन्हें यहां रखने का तर्क दिया जा रहा था, लेकिन सपाइयों के विरोध और बार-बार जेल बदलने से प्रदेश भर में जा रहे गलत संदेश की वजह से देर रात फिर उन्हें सीतापुर जेल भेजने का फरमान आ गया। शुक्रवार तड़के आजम को फिर सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार बदलने के बाद से गर्दिश में आए सपा नेता आजम खां ने 26 फरवरी को पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला के साथ रामपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद आजम खां को पत्नी-बेटे के साथ सीतापुर जेल भेज दिया गया था। चूंकि पत्नी-बेटे के मुकाबले आजम खां पर ज्यादा और गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं, लिहाजा सुनवाई के लिए उनकी जल्दी-जल्दी कोर्ट में पेशी हो रही है।
विज्ञापन
गुरुवार को भी उन्हें रामपुर कोर्ट में पेश किया गया था। वहां उनकी सात मार्च तक लगातार सुनवाई होनी है। ऐसे में उन्हें सीतापुर से बार-बार लाने में समस्या और सुरक्षा कारणों से उच्चस्तरीय आदेश पर गुरुवार दोपहर बरेली जिला जेल भेजा गया। करीब पौने तीन बजे सघन सुरक्षा घेरे में उन्हें जिला जेल लाया गया। यहां उन्हें सामान्य बंदियों की तरह बैरक में रखा गया है।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर जेल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनसे मिलने पर भी पाबंदी लगाई गई, लेकिन गुरुवार रात ही आजम खां को फिर से सीतापुर जल में शिफ्ट करने का फरमान आ गया। एक पुलिस अफसर ने इसकी पुष्टि की। कहा, उनकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सीतापुर से ही होगी। बताया कि शुक्रवार तड़के आजम खां को सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।