Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ayushman cards will be made for people above 60 years of age and eligible household card holders

Bareilly: 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड, दिशा-निर्देश जारी

Wed, 09 Oct 2024 07:36 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Oct 2024 07:36 AM IST
सार

पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारक और 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए काम की खबर है। इन लोगों के आयुष्मान कार्ड बनेंगे। इसे लेकर जिलाधिकारी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Ayushman cards will be made for people above 60 years of age and eligible household card holders
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आयुष्मान योजना के तहत सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना (एसईसीसी) में दर्ज कई परिवार खोजे नहीं मिल रहे। बचे परिवारों के सापेक्ष वे परिवार जिनके सभी सदस्यों की आयु 60 वर्ष से अधिक हो या पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक जिनमें छह या छह से ज्यादा सदस्य हैं, अब उनके आयुष्मान कार्ड बनेंगे।

विज्ञापन


जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि एसईसीसी परिवारों का डाटा जनगणना 2011 पर आधारित है। स्थलीय स्तर पर दर्ज परिवार का चिह्नांकन करना संभव नहीं हो पा रहा। संबंधित विभागों का कहना है कि कई परिवार कहीं और बस गए हैं। तो कई का देहांत हो चुका है।
विज्ञापन


UP News: माफिया अशरफ के साले सद्दाम की कार कुर्क, बरेली डीएम ने की कार्रवाई, बदायूं जेल में बंद है गैंगस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से योजना के तहत इन परिवारों को आयुष्मान कार्ड जारी नहीं हो पाते। जिसकी सूचना शासन को भेजी जाती रही। अब शासन ने पात्र एसईसीसी परिवार, जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके सापेक्ष पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक के परिवार का कार्ड बनाने का निर्णय लिया है।

Trending Videos

इनका बनेगा आयुष्मान कार्ड 
जिन परिवारों में सदस्यों की संख्या छह या उससे ज्यादा है या जिनमें सभी सदस्य 60 वर्ष से अधिक हैं, उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। जिलाधिकारी के मुताबिक संबंधित परिवारों का डाटा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 (एनएफएसए) पर दर्ज है। इनका चिह्नांकन आसान होगा।

पोर्टल और एप के जरिए बनाए जाएंगे कार्ड
दिशा-निर्देश के अनुसार बीआईएस 2.0 पोर्टल और मोबाइल एप से आयुष्मान कार्ड बनने हैं। कोटेदार की यूजर आईडी होना जरूरी है। कोटेदार को संबंधित सक्षम अधिकारी से संपर्क करने को कहा गया है। एप को मोबाइल में इंस्टॉल कर और निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्ड बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed