{"_id":"69c1a2e896bd750dd5033917","slug":"aviral-defeated-hemant-in-a-three-set-match-bareilly-news-c-4-bly1053-849176-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन सेट तक चले मुकाबले में अविरल ने हेमंत को किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन सेट तक चले मुकाबले में अविरल ने हेमंत को किया पराजित
Tue, 24 Mar 2026 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
बरेली। महानगर बैडमिंटन क्लब की ओर से कॉलोनी स्थित पार्क में चल रही महानगर ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में सोमवार सुबह खेले गए कई मुकाबलों में कड़ा संघर्ष देखने के लिए मिला। तीन मुकाबले बारिश के चलते स्थगित करने पड़े। ये आज खेले जाएंगे।
एकल वर्ग में अविरल गुप्ता और हेमंत के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। तीन सेट तक चले इस संघर्षपूर्ण मैच में अविरल गुप्ता ने 20-22, 21-18, 21-14 से जीत दर्ज की। पहला सेट हारने के बाद अविरल ने शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों सेट अपने नाम किए और मैच पर कब्जा जमाया।
युगल 40+ वर्ग में अविरल और यश की जोड़ी ने डॉ. राहुल और क्षितिज को 21-13, 21-15 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, उत्कर्ष और भविष्य की जोड़ी ने अंश और अमन को 21-14, 21-15 से पराजित कर मजबूत दावेदारी पेश की।
विज्ञापन
70+ वर्ग में भी मुकाबले दिलचस्प रहे। डॉ. नरेंद्र और यश की जोड़ी ने भगत और मुन्ना राठौर को 21-13, 21-15 से हराया। शाम के सत्र में जूनियर वर्ग (12 से 18 वर्ष) के मुकाबले हुए। भविष्य ने हर्षित को 21-19, 21-08 से हराया। अथर्व ने सिद्धांत को 21-14, 21-06 से पराजित किया।
चित्रांक ने नाभ गंगवार को 21-14, 21-13 से हराकर जीत हासिल की। इसके बाद, अथर्व सांघी ने अर्णव को कड़े संघर्ष में 21-18, 22-20 से मात दी। बालिका वर्ग में आन्या ने रिशिता को 21-15, 21-12 से जबकि आराध्या ने ईशा को 21-09, 21-06 से पराजित किया।
संजय कक्कड़ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रदीप, राहुल, आशीष और सतेंद्र यादव सहित आदि सदस्यों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।