फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Animal Husbandry Minister Dharampal Singh said Avimukteshwaranand is lying

UP News: पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- झूठ बोलते हैं अविमुक्तेश्वरानंद... उन्हीं के आका करते थे गोकशी

Sun, 01 Feb 2026 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 02:08 AM IST
सार

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गोकशी पर अविमुक्तेश्वरानंद सफेद झूठ बोल रहे हैं। यूपी में पूरी तरह से गो तस्करी बंद है। मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य नहीं मानती है। 

विज्ञापन
UP Animal Husbandry Minister Dharampal Singh said Avimukteshwaranand is lying
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के प्रकरण पर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गोकशी पर अविमुक्तेश्वरानंद सफेद झूठ बोल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार के अस्तित्व में आते ही गोकशी पर लगाम लगा दी गई थी। जिस गोकशी की बात अविमुक्तेश्वरानंद कर रहे हैं, वह उनके आकाओं का काम रहा है।

विज्ञापन


बरेली के सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब पशुधन मंत्री ने कहा कि शंकराचार्य कोई सरकारी नियुक्ति या सांविधानिक पद नहीं, यह मठों और परंपराओं का विषय है। सरकार किसी ऐसे व्यक्ति को मान्यता नहीं देगी जो धार्मिक पद की आड़ में राजनीतिक सोच के साथ जनता के बीच भ्रम फैलाता हो। हमारी सरकार अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य नहीं मानती है। कानून तोड़ने की छूट किसी को नहीं है। प्रशासन का काम शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। किसी विवादित या धार्मिक दावे पर मुहर लगाना हमारा काम नहीं है। गोकशी के मामलों में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून तक लगाया गया है। कई पशु तस्कर जेल में पड़े हैं। 
विज्ञापन


यूपी से केवल सूअर, बकरे और भैंस के मीट का निर्यात- पशुधन मंत्री  
पशुधन मंत्री ने कहा कि शायद अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य को पता ही नहीं कि उप्र में गो हत्या और गोमांस की बिक्री प्रतिबंधित है। पहली बार सरकार बनते ही सबसे पहले बूचड़खाने बंद कराए गए थे। प्रदेश से केवल सूअर, भैंस और बकरे का मीट ही विभागीय नियमों के तहत निर्यात किया जाता है। गोवंशीय पशुओं की देखभाल व संरक्षण के लिए सरकार गोशालाओं का निर्माण करा रही है। उपचार आदि के लिए भी उचित काम कर रही है। गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाकर गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed