{"_id":"6acff761b87845d11a06b774","slug":"attempted-rape-and-assault-on-elderly-woman-accused-arrested-bareilly-news-c-419-1-bd11002-699-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की कोशिश व मारपीट, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की कोशिश व मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक से ले गया था खेत पर
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग महिला से खेत में दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार को आरोपी सोहिल को मानपुर से गिरफ्तार किया है।
शिकायत पत्र के अनुसार, एक गांव निवासी बुजुर्ग महिला दवा लेकर पैदल अपने घर वापस जा रही थी कि वह अपने गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर थी। तभी एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा। बुजुर्ग महिला से कहा कि वह उन्हें उनके गांव छोड़ देगा। महिला उसकी बातों में आकर बाइक पर बैठ गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी महिला को गांव ले जाने के बजाय रास्ते में एक गन्ने के खेत में ले गया।
खेत में ले जाकर आरोपी ने मुंह में धोती ठूंस दी। दुष्कर्म के विरोध पर बुजुर्ग महिला से मारपीट की गई। शोर होने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़ित महिला ने किसी तरह अपने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
-- -- -- -
आरोपी को भेजा गया जेल
सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपी ग्राम मानपुर निवासी सोहिल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है l