{"_id":"66591f024d202b5ca7097dd7","slug":"attempted-kidnapping-of-a-teenage-girl-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101001-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किशोरी की अपहरण की कोशिश, थाने का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किशोरी की अपहरण की कोशिश, थाने का किया घेराव
विज्ञापन
फरीदपुर। खेत पर परिजनों को खाना पहुंचाने जा रही किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक ने रास्ते में पकड़कर छेड़खानी कर अपहरण करने की कोशिश की। साथ न जाने पर आरोपी ने तेजाब डालकर किशोरी का चेहरा जलाने की धमकी दी। किशोरी के चिल्लाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाया। इस मामले में आक्रोशित हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया है।
फरीदपुर नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि नगर में ही उसका खेत है। जिस पर उसके परिजन सब्जी की फसल करते हैं। परिजनों को वह प्रतिदिन घर से खेत पर खाना पहुंचाने जाती है। विगत 26 मई को दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी कर अगवा करने की कोशिश की। इसके बाद तहरीर देने पर पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। अब आरोपी युवक ने फिर से वहीं हरकतें की हैं। किशोरी ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा काटा। तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होने पर कार्यकर्ता शांत हुए, जिन्होंने जल्द से जल्द आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की है।
फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दूसरे समुदाय के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पुलिस को सौंपा
नवाबगंज। रात के अंधेरे में अपने से दोगुनी उम्र की महिला से मिलने पहुंचे दूसरे समुदाय के युवक को परिजनोें ने घर में दबोच लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
नगर के रामलीला मैदान के पास एक ग्रामीण अपने परिवार के साथ रहता है। ग्रामीण की पत्नी का एक दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी मामले को लेकर तीन सप्ताह पहले युवक महिला को अपने साथ ले गया था। पांच दिन बाद महिला वापस घर लौट आई थी, लेकिन प्रेमी के साथ फोन पर प्रेम प्रसंग जारी रहा। बुधवार की रात महिला ने फोन कर दिल्ली से दूसरे समुदाय के युवक को बुला लिया, जब रात में दोनों मिले तो परिजनों ने दोनों को एक कमरे में दबोच लिया। परिजनों ने प्रेमी की जमकर पिटाई लगाने के बाद पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। संवाद