फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to crush officers with overloaded dumpers and trucks on UP-Uttarakhand border, case registered against 42

Bareilly News: यूपी-उत्तराखंड सीमा पर ओवरलोड डंपरों और ट्रकों से अफसरों को कुचलने की कोशिश, 42 पर केस दर्ज

Sat, 17 Jan 2026 03:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Attempt to crush officers with overloaded dumpers and trucks on UP-Uttarakhand border, case registered against 42
बहेड़ी। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला अधिकारी के आदेश पर यूपी-उत्तराखंड आमडंडा सीमा पर चेकिंग अभियान के दौरान ओवरलोड डंपरों ने सीमा पर अफसरों को कुचलने की कोशिश की। हालांकि किसी तरह भाग कर अफसरों और टीम के सदस्यों ने जान बचाई। इस मामले में पुलिस ने 42 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 37 डंपर जब्त किए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील दिवस में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने हाईवे से ओवरलोडिंग वाहन निकालने और अवैध खनन होने की शिकायत की गई थी, जिसमें पुलिस-प्रशासन पर इनकी मदद करने का आरोप लगाया गया था। डीएम ने मामले में बरेली से एक टीम गठित की। सीमा पर आमडंडा गांव के पास हाईवे पर टोल से 100 मीटर पहले टेंट लगाकर ओवरलोड वाहन चेकिंग अभियान शुरू हुआ। शाम 5:30 बजे खनन अधिकारी मनीष कुमार टीम के साथ आई एसटीपी की जांच कर रहे थे। इसमें ओवरलोडिंग और बगैर कागजात के खनिज उपज ले जाने वाले ट्रकों और डंपरों पर कार्रवाई के लिए जांच चल रही थी। इसी बीच गठित टीम को सूचना मिली कि टोल से पहले उत्तराखंड से तकरीबन 50 ट्रक और डंपर वन खनिज से ओवरलोड और बगैर कागजातों के गुजरने वाले हैं। खनन अधिकारी मनीष कुमार के साथ राजस्व निरीक्षक राजीव कुमार, उप आबकारी निरीक्षक सुभाष चंद्र, यात्री मालकर अधिकारी रमेश चंद्र प्रजापति, सिपाही दिनेश कुमार, राहुल तोमर, दरोगा कृष्ण पाल, केशव कुमार ने देखा कि टोल पार करते हुए तेजी से 50 ओवरलोड वाहन एक साथ आ रहे हैं। टीम ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वे रुके नहीं। डंपर से कुचलने की कोशिश की। किसी तरह टीम के सदस्यों ने अपनी जान बचाई्र जिसमें एक दरोगा कृष्ण पाल घायल हो गए। ट्रकों को रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेडिंग भी तोड़ दिए गए। सभी 50 भारी वाहन भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 37 ट्रैकों को जब्त किया है। खनन अधिकारी की तहरीर पर 42 ट्रक चालक, हेल्पर और ट्रकों के पीछे कारों से चलकर दबंगई दिखाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने उप खनिज नियमावली 2021 खान एवं खनिज, विकास एवं विनिमय अधिनियम 1957 की धारा 4/21 की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा ओवरलोड वाहनों से कुचलने तथा जान से मारने की प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालना समेत अन्य धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
मोहम्मद कमर गुडवारा, सलमान , मुजीव, निजाम, इमरान निवासी भोजीपुरा, दान सिंह जहानाबाद, राजेश देवरनिया, नाजिम बहेड़ी, साकिर निवासी सुरला, भुज मिर्जापुर रंजीत, विकास शाहजहांपुर, कासिम पचदौरा, सुनील इज्जत नगर, मोहम्मद नसीम शेरगढ़, चांद सीबीगंज, करण सिंह जादौपुर,मो. कमर गुब्बारा,सलमान डोहरिया। इसके अलावा अज्ञात कई वाहन स्वामी, चालक, प्राइवेट कारों से ओवरलोड वाहनों की रखवाली करने वाले ट्रक मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको अभियुक्त बनाया गया है।

-------
प्राइवेट वाहन ओवरलोड डंपरों के आगे-पीछे चलकर करते हैं रखवाली
बहेड़ी। रात के अंधेरे में उत्तराखंड से वन खनिज लेकर आने वाले ट्रक और डंपर ओवरलोड उत्तराखंड से यूपी में प्रवेश करते हैं, जो सरकार को टैक्स देने के बजाय उसको बचाते हैं। मानक से ज्यादा वन खनिज भर कर लेकर आते हैं। इनके मालिक अपनी प्राइवेट कारों से इन तक और डंपरों के आगे पीछे चलते हैं। खनन अधिकारी का आरोप है कि वारदात वाली रात भी इन कारों में सवार मालिकों ने पहले टीम को हड़काने की कोशिश की। उसके बाद इन्हीं के इशारे पर ट्रक चालकों ने उनको कुचलने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed