{"_id":"6861a702d29e240ead0bf204","slug":"attempt-to-assault-former-bar-association-president-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-1768-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष से मारपीट की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष से मारपीट की कोशिश
विज्ञापन
मीरगंज। शनिवार शाम जमीन विवाद में तहसील गेट पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र एडवोकेट के साथ मारपीट की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने मीरगंज पुलिस को तहरीर दी है।
मोहल्ला शिवपुरी निवासी सतीश चंद्र एडवोकेट ने पुलिस को बताया कि शाही थाना क्षेत्र के गांव खेऊ गौटिया में उनकी जमीन है। गांव के ही दो लोग अपनी दबंगई के बल पर शनिवार को उनकी जमीन पर जेसीबी मशीन चला रहे थे। पता लगने पर उनके भाई प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और डायल 112 पुलिस को फोन कर बुला लिया, जिस पर पुलिस ने प्रताप सिंह व आनंद मोहन का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
शनिवार को जमानत पर छूटने के बाद आरोपियों व अन्य तीन लोगों ने सतीश चंद्र के साथ तहसील गेट पर ही गाली-गलौज की व मारपीट पर आमादा हो गया। सतीश चंद्र ने आरोप लगाया है कि उनके साथ जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया है।विपक्षी ने गांव आने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी है।
विज्ञापन
पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने मीरगंज पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद