फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attacks of fever and diarrhea increased in humid weather

Bareilly News: उमस भरे मौसम में तेज हुआ बुखार और डायरिया का हमला

Mon, 22 Jul 2024 07:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Attacks of fever and diarrhea increased in humid weather
बरेली। दस दिनों से बेहाल कर रही उमस और धूप से बच्चों की सेहत बिगड़ रही है। बीते 48 घंटे से जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड बुखार और डायरिया पीड़ितों से भर हुआ है। बाल रोग विशेषज्ञ के मुताबिक दूषित खानपान और अनदेखी की वजह से बच्चे बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को जिला अस्पताल के वार्ड में 28 बच्चे भर्ती रहे। शनिवार को भी भर्ती बच्चों की संख्या 27 रही। वार्ड इंचार्ज रानी देवल के मुताबिक बीते दिनों लगातार बारिश और अब धूप से हो रही उमस की वजह से बच्चों की पाचन क्रिया प्रभावित हो रही है। भर्ती बच्चों में ज्यादातर सीएचसी, पीएचसी से रेफर होकर पहुंचे हैं। बताया कि ज्यादा मिर्च-मसाला, बासी या खुले में रखा हुआ भोजन, फल आदि का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। दूध पीने वाली बोतल साफ न होने से भी बैक्टीरिया पनपते हैं।
विज्ञापन

इंचार्ज के मुताबिक बच्चों को फ्लूइड के साथ जरूरी दवाएं दी जा रही हैं। अभिभावक बच्चों को गंभीर हालत में लेकर पहुंच रहे हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि स्थानीय स्तर पर ही मेडिकल स्टोर से दवाएं लेकर बच्चों को खिला रहे थे। तबीयत में सुधार न होने पर लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


164 मरीजों की मलेरिया जांच, रिपोर्ट निगेटिव
बीते दिनों बारिश के बाद अब मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के चार सौ मरीज मिल चुके हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में और रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में बुखार के संदिग्ध 164 मरीजों की मलेरिया जांच हुई। इसके अलावा टीबी, हेपेटाइटिस बी और सी संदिग्ध रहे 286 मरीजों की किट से जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही।


त्वचा और पेट के मरीज ज्यादा
रविवार को जिले के 71 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में 3,960 मरीज पहुंचे। इसमें पेट के 476 व त्वचा संबंधी 626 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। 121 लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी जारी किए गए। 214 एएनसी के केस रहे। 12 मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed