फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ATI demanded five thousand rupees from the operator, the driver of the enforcement team beat him with shoes

Bareilly News: एटीआई ने परिचालक से मांगे पांच हजार रुपये, प्रवर्तन दल के चालक ने जूते से पीटा

Fri, 05 Jun 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 05 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
ATI demanded five thousand rupees from the operator, the driver of the enforcement team beat him with shoes
बरेली। क्षेत्रीय प्रवर्तन दल के सहायक टिकट निरीक्षक (एअीआई) ने बृहस्पतिवार को मेरठ डिपो की बस के परिचालक से पांच हजार रुपये मांगे। इन्कार करने पर प्रवर्तन दल के कार चालक ने परिचालक और यात्रियों को जूते से पीट दिया। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो रोडवेज के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह तक पहुंच गया। उन्होंने नोडल अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यालय बरेली के प्रवर्तन दल में एटीआई महेशपाल की कार संख्या यूपी 32जेटी 6654 पर तैनाती है। इस कार का चालक सुरंजन है। बृहस्पतिवार को एटीआई महेश के नेतृत्व में टीम रोडवेज बसों की चेकिंग के लिए निकली। प्रवर्तन टीम ने मेरठ डिपो की एक बस को चंदौसी रोड पर रोक लिया। इसमें एक बच्ची हाफ टिकट पर मिली। आरोप है कि एटीआई ने बालिका का पूरा टिकट न होने पर बस परिचालक से पांच हजार रुपये मांगे। इसी को लेकर परिचालक और एटीआई के बीच तकरार होने लगी। इस दौरान बस से कई सवारियां भी उतर आईं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि एटीआई बॉडी वार्न कैमरे से लैस है, लेकिन उसमें कुछ रिकाॅर्ड ही नहीं हुआ। दूसरी ओर एटीआई की कार का चालक सुरंजन गालियां देते हुए जूता उतार कर परिचालक पर हमला करते दिख रहा है। 55 सेकंड का यह वीडियो सामने आने के बाद रोडवेज में भ्रष्टाचार की कलई एक बार फिर खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों बदायूं रोड पर तैनात क्षेत्रीय प्रवर्तन दल के एटीआई भानु प्रताप सिंह का भी वीडियो वायरल हुआ था। उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले रूटों पर मुख्यालय की टीम ने कई बसों में बेटिकट यात्रियों के पकड़ा, लेकिन एटीआई के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद भानु प्रताप सिंह ने मुख्यालय पर एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी के साथ भी अभद्रता कर दी थी। एआरएम ने उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा, लेकिन यह मामला भी जांच के नाम पर ठंडे बस्ते में चला गया।

मामला संज्ञान में आया है। वीडियो में एटीआई और वाहन चालक झगड़ते दिख रहे हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में रिपोर्ट मुख्यालय को भी भेजी जा रही है। - मोहम्मद अजीम, प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed