Umesh Pal Hatyakand: अशरफ को हत्या का डर! वकील के साथ प्रयागराज से बरेली पहुंचीं बहन आयशा और पत्नी जैनब
Umesh Pal Murder Case Update: उमेश पाल हत्याकांड में अशरफ को भी साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। इसी सिलसिले में प्रयागराज पुलिस ने कोर्ट से उसका बी वारंट लिया है। शनिवार को उसे बरेली जेल से प्रयागराज ले जाने की तैयारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ को बरेली जेल से दोबारा प्रयागराज ले जाने की तैयारी है। इसके लिए प्रयागराज पुलिस की टीम शुक्रवार को ही बरेली आ गई। प्रयागराज ले जाने से पहले अशरफ का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद उसे प्रयागराज ले जाया जाएगा। अशरफ के वकील विजय मिश्रा के साथ उसकी बहन आयशा और पत्नी जैनब बरेली आ गई हैं। उन्होंने अशरफ की हत्या की आशंका जताई है।
Umesh Pal Hatyakand: अतीक के भाई अशरफ को फिर प्रयागराज ले जाने की तैयारी, पुलिस टीम पहुंची बरेली
उमेश पाल हत्याकांड में अशरफ को भी साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। इसी सिलसिले में प्रयागराज पुलिस ने कोर्ट से उसका बी वारंट लिया है। प्रयागराज से आई टीम ने बरेली जिला जेल (केंद्रीय जेल-2) पहुंचकर जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला से मुलाकात की। अशरफ के वकील भी प्रयागराज से टीम के साथ आए हैं। मीडिया से बातचीत में वकील ने कहा कि अशरफ जेल से बाहर जान का खतरा जता चुका है, फिर भी उसे बार-बार निकाला जा रहा है।
प्रयागराज सीजेएम कोर्ट में पेशी होगी
प्रयागराज पुलिस अशरफ को वहां के सीजेएम कोर्ट में पेश कर उमेश पाल हत्याकांड में न्यायिक अभिरक्षा मांगेगी। इसके मंजूर होते ही उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए अशरफ का पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक टीम अशरफ का 14 दिनों का कस्टडी रिमांड मांग सकती है। प्रयागराज पुलिस ने अशरफ को बरेली जेल से लाने के लिए सीजेएम कोर्ट से 28 मार्च को ही आदेश हासिल कर लिया था।
सद्दाम की लोकेशन को लेकर होगी पूछताछ
अशरफ को प्रयागराज लाए जाने और कस्टडी रिमांड मांगे जाने से अतीक अहमद के परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अभी तक अशरफ का साला सद्दाम फरार है जो बरेली के बिथरी थाने में दर्ज रिपोर्ट में भी नामजद है। सद्दाम की तलाश में बरेली पुलिस की एसआईटी के साथ ही बरेली एसटीएफ, लखनऊ व प्रयागराज पुलिस की टीमें लगी हैं। अशरफ और सद्दाम एक-दूसरे के राजदार हैं। इस लिहाज से अशरफ से पूछताछ कर पुलिस अहम सुराग हासिल कर सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.