फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prayagraj police will take Ashraf accused of Umesh Pal murder case on remand

Umesh Pal Hatyakand: अतीक के भाई अशरफ को फिर प्रयागराज ले जाने की तैयारी, पुलिस टीम पहुंची बरेली

Fri, 31 Mar 2023 03:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 Mar 2023 03:52 PM IST
सार

Umesh Pal Murder Case Update:  उमेश पाल हत्याकांड में अशरफ को भी साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। इस मामले में प्रयागराज पुलिस को अशरफ को सीजेएम कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट में पेशी कराकर अशरफ का ज्यूडिशियल रिमांड मांगेगी।

विज्ञापन
Prayagraj police will take Ashraf accused of Umesh Pal murder case on remand
अशरफ को दोबारा प्रयागराज ले जाएगी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जेल में बंद पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ को फिर प्रयागराज ले जाने की तैयारी है। उमेश पाल हत्याकांड में अशरफ को भी साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। इस मामले में प्रयागराज पुलिस को बरेली जेल से अशरफ को ले जाने की अनुमति वहां के सीजेएम कोर्ट से 28 मार्च को ही मिल गई थी। 

विज्ञापन


प्रयागराज पुलिस सीजेएम कोर्ट में पेशी कराकर अशरफ का ज्यूडिशियल रिमांड मांगेगी। ज्यूडिशियल रिमांड मंजूर होते ही पुलिस पूछताछ के लिए अशरफ को अपनी कस्टडी में मांगेगी। बताया जा रहा है कि प्रयागराज पुलिस पूछताछ के लिए अशरफ का 14 दिनों का कस्टडी रिमांड मांग सकती है। 

विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड से पहले अशरफ से मिले थे शूटर 

उमेश पाल हत्याकांड के तार बरेली जेल में बंद अशरफ से जुड़े मिले हैं। प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या से पहले अशरफ के गुर्गों ने बरेली आकर उससे जेल में मुलाकात की थी। इधर, इस मामले में प्रयागराज पुलिस की टीम शुक्रवार को बरेली पहुंच गई। अशरफ को कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज ले जाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

27 मार्च को अशरफ को ले गई थी पुलिस 

27 मार्च को प्रयागराज पुलिस अशरफ को बरेली जेल ले गई थी। उमेश पाल के अपहरण मामले में उसे एमपीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में कोर्ट ने उसे बरी कर दिया। उस दिन अशरफ को प्रयागराज ले जाने के लिए जब बरेली जेल से बाहर निकाला गया तो उसका चेहरा खौफजदा था। 

Umesh Pal Murder Case: लल्ला गद्दी से बरामद हुई डायरी समेत अहम साक्ष्य, खुलेंगे अशरफ के राज !

प्रयागराज से लौटने पर अशरफ ने कहा था कि एक अधिकारी ने उसे धमकी दी है कि अभी बच गए हो, जेल से दो सप्ताह बाद निकालकर उसकी हत्या कर दी जाएगी। जेल में हत्या की आशंका को उसने बेबुनियाद बताया। उसने कहा था कि जेल में फिलहाल मुझे कोई खतरा नहीं है, जेल के बाहर खतरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed