{"_id":"5fdcf7558ebc3e410458abfe","slug":"as-the-winter-increased-the-textile-market-became-hot-demand-increased-then-the-sale-of-branded-warm-clothing-started-bareilly-news-bly4306286161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी बढ़ते ही कपड़ा बाजार हुआ गर्म, मांग बढ़ी तो ब्रांडेड गर्म कपड़ों की शुरू हुई सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी बढ़ते ही कपड़ा बाजार हुआ गर्म, मांग बढ़ी तो ब्रांडेड गर्म कपड़ों की शुरू हुई सेल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। लॉकडाउन के दौरान संकट में आया बाजार त्योहारी सीजन के बाद लगातार बढ़त पर है। सहालग बीतते ही कड़ाके की ठंड की शुरू होने से बाजार में खरीदारी बढ़ गई है। पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण बाजार में गर्म कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ी है। उधर, ब्रांडेड कंपनी ने ग्राहक के रुझान को देखते हुए सेल शुरू कर दी है।
पिछले दो दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसलिए गर्म कपड़ा, ड्राईफ्रूट, कोयला और जलौनी लकड़ी की मांग अचानक बढ़ गई है। दुकान हो, शोरूम या फुटपाथ.. सभी स्थानों पर जरसी, जैकेट, स्वेटर, कैप, मफलर और मोजे खरीदते ग्राहकों की भीड़ दिखने लगी है। इस बार भले ही तिब्बती बाजार नहीं लगा है मगर दर्जनों फड़, ठेलों पर गर्म कपड़ों के स्टाल सज गए हैं। बुधवार से बाजारों में ज्यादा भीड़ दिखने लगी है। व्यवसायी बताते हैं कि इस बार पिछले रिकार्ड टूटना तय हैं।
ब्रांडेड हीटर की मांग बढ़ी बढ़ी, कोयला हुआ महंगा
सर्दी से बचने के लिए कोयला सबसे सस्ता साधन है। तमाम लोग आंगन में लकड़ी जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते हैं। कोयले की मांग बढ़ने पर इसकी कीमत तीस रुपये प्रति किलो हो गई है। उधर, बाजार में ब्रांडेड हीटर की मांग बढ़ गई। इसबार बाजार में ऐसे हीटर आए हैं, जिन्हें जलाने से कमरे में ऑक्सीजन खत्म न होने का दावा किया गया है।