फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   As soon as the schedule of practical examinations was released, preparations started in the closed laboratories.

Bareilly News: प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी होते ही बंद पड़ी प्रयोगशालाओं में शुरू हुई तैयारी

Thu, 23 Nov 2023 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 Nov 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
As soon as the schedule of practical examinations was released, preparations started in the closed laboratories.
बरेली। माध्यमिक स्कूलों में काफी समय से बंद चल रही प्रयोगशालाओं में अब प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बोर्ड की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी होने के बाद स्कूलों में भी प्रयोगशालाओं के ताले खोलकर साफ-सफाई शुरू करा दी गई है। इसके बाद अलमारियों में बंद उपकरणों को बाहर निकाला जाएगा। सत्र के आठ माह पूरे होने को हैं, अब तक विद्यार्थी प्रयोगशालाओं में रखे संसाधनों से रूबरू भी नहीं हुए हैं। लिहाजा, प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी भी इसी एक माह में कराई जाएगी। पाठ्यक्रम में शामिल प्रयोगात्मक शिक्षण को स्कूलों की ओर से पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया। जिले के अधिकतर स्कूलों का यही हाल है।
विज्ञापन

---
ये है प्रयोगशालाओं की हकीकत
एसबी इंटर कॉलेज : सत्र के सात माह पूरे होने के बाद प्रयोगशालाएं खुलीं। मंगलवार को रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में साफ-सफाई का जिम्मा विद्यार्थियों को दिया गया था। शिक्षक नदारद रहे। जीव विज्ञान प्रयोगशाला में सभी उपकरण अलमारियों में बंद थे। मेज-कुर्सियों पर धूल जमी थी। सहायक अध्यापक विजय पाल गंगवार ने बताया कि जब प्रैक्टिकल शुरू होंगे, तभी संसाधन बाहर निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज : यहां भी काफी समय से किसी लैब में प्रैक्टिकल नहीं कराए गए। सोमवार को लैब में साफ-सफाई चल रही थी। भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान तीनों ही लैब में संसाधन अलमारियों में बंद थे। शिक्षक नदीम मुजफ्फर ने बताया कि प्रयोगशालाओं में साफ-सफाई का काम चल रहा है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं से पहले सभी प्रयोगशालाएं ठीक करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज : यहां लैब खुली मिली। शिक्षिका दीक्षा शर्मा छात्राओं को प्रायोगिक ज्ञान दे रही थीं। उन्होंने बताया कि छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। भौतिक विज्ञान की शिक्षिका के अवकाश पर होने की वजह से लैब में ताला लगा था। हालांकि लैब बंद होने की वजह से अन्य प्रयोगशालाओं में उपकरणों की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई।

वर्जन
सभी स्कूलों में शैक्षिक कैलेंडर के मुताबिक कक्षाओं के संचालन के निर्देश दिए गए हैं। इसमें कोताही बरती गई तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - देवकी सिंह, डीआईओेएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed