फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Arunima to reach Mumbai Siklapur Saregamapa Little Champs

सारेगामापा लिटिल चैम्प में मुंबई तक पहुंची सिकलापुर की अरुणिमा 

Sun, 15 Jan 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 15 Jan 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
सारेगामापा लिटिल चैम्प में सिकलापुर की छह वर्षीय अरुणिमा शर्मा ने अपनी जगह मुंबई जाने के लिए पक्की कर ली है। तीन ऑडिशन के बाद उसका चयन फाइनल शूटिंग ऑडिशन के लिए हो गया है। इसमें वह गायक हिमेश रेशमिया के सामने अपनी परफारमेंस देगी। चयन होने के बाद उसे टीवी पर गाते देख सकेंगे। 
विज्ञापन

छह वर्षीय अरुणिमा जिंगल बेल्स पब्लिक स्कूल में पढ़ती हैं। मां रिंकी शर्मा इसी स्कूल में म्यूजिक टीचर हैं और पिता राजन शर्मा शुगर फैक्ट्री में तैनात हैं। अरुणिमा पिछले दो साल से अपनी मां से संगीत की ट्रेनिंग ले रही हैं। सारेगामापा के दिल्ली ऑडिशन के बारे में पता चला तो वह तुरंत तैयार हो गई। सात और 8 जनवरी को ऑडिशन के बाद 10 जनवरी को तीसरा ऑडिशन हुआ। इसमें सेलेक्ट होने के बाद इसे फाइनल ऑडिशन के लिए मुंबई बुलाया गया है। अरुणिमा की मां रिंकी शर्मा ने बताया कि रविवार को वह मुंबई के लिए रवाना होंगी। यहां 17 और 18 जनवरी को प्रैक्टिस के बाद 19 और 20 जनवरी को बैंड के साथ गीत गाना सिखाया जाएगा। 22 जनवरी को स्टूडियो ऑडिशन हिमेश रेशमिया के सामने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed