{"_id":"671dcbe2d1c7f681430fb867","slug":"artists-were-treated-rudely-in-bareilly-young-man-was-killed-on-stage-of-ramlila-in-protest-2024-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कलाकारों से अभद्रता... विरोध पर रामलीला के मंच पर युवक की हत्या, रवि की पत्नी ने बताई कत्ल की असल वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कलाकारों से अभद्रता... विरोध पर रामलीला के मंच पर युवक की हत्या, रवि की पत्नी ने बताई कत्ल की असल वजह
Sun, 27 Oct 2024 12:28 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:28 PM IST
सार
बरेली में कलाकारों से अभद्रता का विरोध पर रामलीला के मंच पर युवक की हत्या हो गई। छह-सात युवक कपड़े बदलने के लिए बने कमरे के पास बैठकर टिप्पणी कर रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने साथियों संग आकर हमला किया।
विज्ञापन
Murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के शाही थाना क्षेत्र के जुन्हाई गांव में रामलीला के कलाकारों से अभद्रता का विरोध करने पर मंच पर बैठे युवक की 10-12 लोगों ने पीट- पीटकर हत्या कर दी। मंचन खत्म होने के बाद शुक्रवार रात को हुए इस हमले में तीन लोग घायल भी हुए हैं।
लोहे की रॉड, डंडों से हमला करने से पहले आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी की थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन भाइयों, उनके पिता समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। एक नामजद समेत चार आरोपियों को हिरासत में लिया।
शाम को मेले का शुभारंभ हुआ था
शुक्रवार शाम को रामलीला मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने किया। मंच के दाहिनी ओर बने कमरे में कलाकार तैयार हो रहे थे। कमेटी के पदाधिकारियों के मुताबिक, रात करीब दस बजे शेरगढ़ के कुड़का गांव का नितिन यादव छह-सात युवकों के साथ मंच के पास बैठ गया और कलाकारों से अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर उस समय तो चला गया, लेकिन रात करीब डेढ़ बजे के बाद अपने साथियों के साथ आया।
विज्ञापन
सीने पर तमंचा रख दी जान से मारने की धमकी
इसके बाद मंच पर बैठे रवि सिंह (26), गौरव सिंह, दीपक सिंह व सोनू सिंह पर हमला कर दिया। नितिन यादव ने गौरव सिंह के सीने पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सभी आरोपी बाइकों से फरार हो गए। ग्रामीण घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी वंदना ने नितिन यादव, ऋषिपाल सिंह व उसके तीन बेटों आकाश सिंह, अमन, सुभाष पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पत्नी का आरोप... आरोपी तीन भाइयों ने देवर को पीटा था, पति ने किया था विरोध
रवि की पत्नी वंदना ने तहरीर में बताया है कि उनके देवर अमित सिंह का कुछ दिन पहले गांव के आकाश सिंह से विवाद हुआ था। शुक्रवार रात दस बजे पति रवि सिंह ने आकाश से भाई को पीटने पर विरोध जताया था। इसी के चलते आकाश अपने भाई अमन सिंह, सुभाष सिंह व पिता ऋषिपाल के साथ उनके पति को धमकाने पहुंचा। फिर बाहर से 6- 7 लोगों को बुलवाकर पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

दो गुटों में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इनमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए थे, जिसमें रवि की मौत हो गई। रवि की पत्नी ने हत्या की रिपोर्ट कराई है। नितिन समेत कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। ताकि हत्या की असल सल वजह सामने आ सके। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी