फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Arrangements to increase the speed of trains derailed

Bareilly News: ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के इंतजाम बेपटरी

Mon, 21 Aug 2023 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 21 Aug 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Arrangements to increase the speed of trains derailed
बरेली। ट्रेनों की गति बढ़ाने के तमाम इंतजाम बेपटरी होते नजर आ रहे हैं। लखनऊ-मुरादाबाद के बीच ट्रेनों की रफ्तार में कोई खास असर नहीं पड़ा है। 325 किलोमीटर के इस रेल खंड में ट्रेनें सबसे ज्यादा लेट हो रही हैं। बीते छह महीने तक लखनऊ-मुरादाबाद के बीच उच्चीकरण के तमाम काम कराए गए। दिल्ली-लखनऊ, देहरादून-लखनऊ रेल खंड में भी सिग्नल प्रणाली से लेकर ट्रैक मरम्मत के काम हो चुके हैं। बावजूद इसके ट्रेनों की औसत स्पीड 80 किमी प्रति घंटा को छू नहीं पा रही है।
विज्ञापन

रेलवे का जोर संरक्षा और सुरक्षा के साथ समयबद्धता पर भी रहता है। लखनऊ-मुरादाबाद रेल खंड में ट्रेनों की औसत स्पीड 120 किमी प्रतिघंटा करने के लिए काम चल रहा है। छह महीने में रसुइया और बंथरा में लूप लाइन के अलावा रोजा, दलपतपुर, रामपुर, शाहजहांपुर रेल खंडों में कई बड़े काम हुए हैं। इसके बाद रेलवे की ओर से औसत स्पीड 100 किमी के पार होने का दावा भी किया गया लेकिन औसत स्पीड 80 किमी प्रति घंटा के पार नहीं हो पाई है। कई बार तो इस रेल खंड में औसत स्पीड 70 किमी तक ही सिमट रही है। दरअसल, अब भी मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ रेल खंड में करीब 15 ऐसे कॉशन हैं जहां ट्रेनों की स्पीड को अधिकतम 30 किमी प्रति घंटे पर प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद-लखनऊ के अलावा बरेली-कासगंज, बरेली-लालकुआं और बरेली-देहरादून रूटों पर भी कॉशन की वजह से ट्रेनों की औसत स्पीड नहीं बढ़ रही। बरेली होकर रोजाना करीब 90 ट्रेनें गुजरती हैं। यहां से गुजरने वाली कुछ खास ट्रेनों में ही एलएचबी कोच का इस्तेमाल हो रहा है। इस सेक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनों में एलएचबी कोच नहीं लगे हैं। इसलिए पटरियां सक्षम होने के बाद भी ट्रेनों को अधिकतम 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ही चलाना पड़ रहा है। रेलवे का दावा है कि धीरे-धीरे सभी ट्रेनों एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालगाड़ियों का दबाव घटा रहा औसत स्पीड
मुरादाबाद-लखनऊ रेल खंड में इन दिनों फिर से मालगाड़ियों का दबाव बढ़ गया है। इस कारण भी सवारी गाड़ियों की औसत स्पीड प्रभावित होती है। दरअसल, कई बार कोयला और पेट्रोलियम पदार्थों से भरी मालगाड़ियों को पास करने के लिए सवारी गाड़ियों को ठहराव दे दिया जाता है। ऐसे में ट्रेनों की चाल बिगड़ जाती है। बंथरा और रसुइया में मालगाड़ियों के ठहराव के लिए अतिरिक्त लूप लाइनें बनाए जाने के बाद भी फायदा नहीं मिल रहा है।

रेल खंडों में कॉशन
रूट किलोमीटर कॉशन
बरेली-लखनऊ 234 नौ
बरेली-मुरादाबाद 91 छह
बरेली-चंदौसी 72 पांच
बरेली-बदायूं 56 पांच
बरेली-टनकपुर 119 छह
बरेली-काठगोदाम 104 छह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed