फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Arrangements for accidents at various places on roads, safety measures captured in files

Bareilly News: सड़कों पर जगह-जगह हादसे का इंतजाम, फाइलों में कैद सुरक्षा के उपाय

Fri, 04 Oct 2024 05:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Arrangements for accidents at various places on roads, safety measures captured in files
बरेली। नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे व एप्रोच मार्गों पर होने वाले हादसों में हर वर्ष सैकड़ों लोग जान गंवाते हैं। ज्यादातर हादसों के पीछे मामूली वजह होती है। इसके बाद भी राह के खतरे दूर करने के लिए जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। शहर की सड़कों पर जगह-जगह हादसे का इंतजाम हैं। कहीं, अस्थाई डिवाइडर ब्लॉक रखे हुए हैं तो कहीं संकेतक का अभाव है। अवैध कट, गड्ढों के साथ सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु भी खतरा हैं। वहीं, अधिकारी सड़क सुरक्षा पखवाड़े की रस्म अदायगी में जुटे हैं।
विज्ञापन


खतरे के बीच निकल रहे वाहन
बरेली-पीलीभीत मार्ग पर आशुतोष सिटी के ठीक सामने अस्थायी डिवाइडर दो माह से बेतरतीब रखे हैं। यहां से खतरे के बीच वाहन सवार गुजर रहे हैं। श्यामगंज और सेटेलाइट पुल के नीचे भी यही हाल है। इन सड़कों से जिम्मेदार अधिकारी रोज गुजरते हैं, बावजूद कोई सुध नहीं ले रहा।
विज्ञापन

सड़क पर खंभा... रात में टकरा जाते हैं वाहन
महानगर काॅलोनी के ठीक सामने सड़क पर बिजली का खंभा है। दामोदर पार्क के मोड़ पर लगा खंभा सड़क चौड़ीकरण के दौरान भी नहीं हटाया गया। प्रतिदिन गुजरने वाले तो यहां से बचकर निकल जाते हैं, मगर पहली बार गुजर रहे लोग अक्सर इस खंभे से टकराकर जख्मी हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफेद पट्टी भी गायब
सुरेश शर्मा नगर के करीब मुख्य मार्ग पर सफेद पट्टी गायब है। इस वजह से कई बार वाहन दूसरी लेन में चले जाते हैं। अचानक सड़क से उतरने पर वाहन पलटने का खतरा भी रहता है, क्योंकि सड़क और उसकी पटरी के लेवल में काफी अंतर है।
उभरा डिप करा रहा हादसे
महादेव सेतु से डेलापीर मार्ग पर श्री कृष्णा कॉम्पलेक्स के सामने लल्ला मार्केट है। मार्केट के सामने ही मुख्य मार्ग पर डिप का एक हिस्सा उखड़ा हुआ है। यहां आएदिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं। स्थानीय व्यापारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि परसों ही यहां स्कूटी सवार लड़की गिर गई थी। नगर निगम को बताया तो कहा गया कि डिप बीएसएनएल का है।
डिवाइडर का पेंट धुंधला, नहीं लगी रेडियम लाइट
अटल सेतु से पहले किला रोड पर डिवाइडर का पेंट धुंधला हो गया है। रात में यह नजर ही नहीं आता। छह महीने से यही हाल है। कई बार शिकायत भी की गई, पर अब तक इसे दुरुस्त नहीं कराया गया है।
यहां भी खतरा
बरेली-पीलीभीत मार्ग पर छोटी विहार के निकट संभव हॉस्पिटल के ठीक सामने छह महीने से गड्ढा है। अस्पताल आए राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यहां आए दिन हादसे होते हैं। संजयनगर मोड़ पर लगाए गए अवरोधक के बीच में काफी जगह है। जल्दबाजी में यहां से गुजरने के दौरान अक्सर वाहन टकरा जाते हैं। बीसलपुर चौराहे के निकट अवैध कट भी हादसे का कारण बन रहा है। अमर उजाला ब्यूरो

नजर नहीं आता खंभा
सड़क के बीच खंभा नहीं होना चाहिए। महानगर कॉलोनी के सामने रात के अंधेरे में दूर से खंभा नजर नहीं आता और वाहन टकरा जाते हैं। कई लोग मेरे सामने ही घायल हुए हैं। - विशाल, मुंशीनगर


मां मुन्नी देवी को बाइक से लेकर जाते समय अपेक्स अस्पताल के सामने अचानक छुट्टा पशु सामने आ गया। बाइक असंतुलित होकर गिरने की वजह से मां को चोटें आई हैं। - महेंद्र कुमार, गौटिया लाड़पुर

--
सेटेलाइट से बड़ा बाइपास मार्ग पर अगर कहीं डिवाइडर टूटा है तो उसे दिखवाएंगे। गड्ढे भी भरवाए जाएंगे। सड़क सुरक्षा पखवाड़े की मुख्य मंशा लोगों को जागरूक करने की है। सुरक्षित सफर के लिए सड़कों पर काम कराया जाएगा। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed