{"_id":"66ba8a70821b045839030db5","slug":"applications-for-challenge-evaluation-will-start-from-today-bareilly-news-c-4-lko1018-458115-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चुनौती मूल्यांकन के लिए आज से शुरू होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चुनौती मूल्यांकन के लिए आज से शुरू होंगे आवेदन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को स्नातक और परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के चुनौती मूल्यांकन के आवेदन की तिथि जारी कर दी गई है। इसके लिए विद्यार्थी मंगलवार से आवेदन कर सकेंगे।
परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार विवि के बीटेक, बीफार्मा आठवां सेमेस्टर, स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए छठे सेमेस्टर, परास्नातक स्तर पर एमए, एमएससी, एमकॉम चौथे सेमेस्टर, वार्षिक परीक्षा बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम (ऑनर्स), बीएससी (ऑनर्स), बीएससी (गृह विज्ञान), बीएससी (बायोटेक/ माइक्रोबायोलॉजी) के लिए 13 अगस्त से आवेदन किया जा सकता है। वहीं, एमए, एमएससी, एमकॉम (वार्षिक) अंतिम वर्ष, एलएलबी छठा सेमेस्टर, बीएएलएलबी दसवां सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से असंतुष्ट विद्यार्थियों भी चुनौती मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त निर्धारित की गई है। चुनौती मूल्यांकन के दूसरे चरण के लिए परीक्षार्थी को 2500 रुपये आवेदन शुल्क प्रति प्रश्नपत्र जमा करना होगा। यदि औसत और मूल प्राप्तांकों में 20 प्रतिशत से अधिक अंतर होता है तब परीक्षार्थी की ओर से जमा किए गए 2500 रुपये शुल्क में से एक हजार रुपये की धनराशि काटकर शेष परीक्षार्थी को वापस कर दी जाएगी। संवाद