{"_id":"664d355b03807d959a0ec5b4","slug":"aparajita-pay-special-attention-to-diet-sleep-and-cleanliness-to-stay-healthy-bareilly-news-c-4-bly1015-405758-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अपराजिता... स्वस्थ्य रहने के लिए खानपान, निद्रा और साफ-सफाई पर दें विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अपराजिता... स्वस्थ्य रहने के लिए खानपान, निद्रा और साफ-सफाई पर दें विशेष ध्यान
Wed, 22 May 2024 05:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 22 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मासिक धर्म में पांच दिन ज्यादा या कम होना सामान्य है। इस दौरान शारीरिक गतिविधियां जारी रखें। खानपान पर ध्यान दें, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे। अगर मासिक धर्म संबंधी समस्या हो रही है तो इसका समय से इलाज कराएं। इससे आप आगे होने वाली बड़ी परेशानियों से बच सकती हैं। अमर उजाला की ओर से द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती सरन ने ये बातें कहीं।
डॉ. भारती सरन ने छात्राओं को महिला स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने मासिक धर्म, मानसिक स्वास्थ्य, खानपान, बांझपन आदि विषयों पर छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि खराब दिनचर्या से स्वास्थ्य प्रभावित होता है। स्वस्थ रहने के लिए खानपान, निद्रा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. रामश्री ने और संचालन डॉ. नूतन दीक्षित ने किया।
गंदगी से फैलती हैं बीमारियां
डॉ. भारती सरन ने कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि अधिकतर बीमारियां गंदगी के कारण उत्पन्न होती हैं। कपड़ों में कीटाणु होते हैं। इन्हें धोया न जाए तो समस्या हो सकती है। रोजाना नहाएं और दांतों को ब्रश से साफ करें। अगर आप अभी से स्वच्छता रखेंगे तो यह आदत हमेशा साथ रहेगी, जिसका असर स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
खुद के लिए बनें आकर्षक
विशेषज्ञ ने कहा कि मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना है तो दूसरों के लिए नहीं, बल्कि स्वयं के लिए आकर्षक बनें। इससे मन को खुशी मिलती है। अंत में छात्राओं ने विशेषज्ञ से हार्मोनल बदलाव के समय चेहरे पर दाने आना, वजन बढ़ना, खून की कमी होना, मासिक धर्म के दौरान उल्टी होना, अधिक दर्द होना, मीनोरेगिया, स्केंटीपीरियड, अनियमित साइकिल जैसे सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने जवाब देने के साथ ही उनका समाधान भी बताया।
इन बातों का रखें ध्यान
-फास्ट फूड और तला-भुना खाने से बचें।
-दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें।
-पर्याप्त नींद लें।
-फोन का सीमित इस्तेमाल करें।
-समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।