{"_id":"6a25ac210bd6cbb65402ab06","slug":"another-woman-was-in-the-car-with-the-husband-when-the-wife-tried-to-stop-him-he-dragged-her-for-a-hundred-meters-bareilly-news-c-400-1-ala1001-4332-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार में पति के संग थी दूसरी महिला, पत्नी ने रोकने की कोशिश की तो उसे सौ मीटर घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार में पति के संग थी दूसरी महिला, पत्नी ने रोकने की कोशिश की तो उसे सौ मीटर घसीटा
Sun, 07 Jun 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
भमोरा। कार में पति के साथ दूसरी महिला को देखकर पत्नी ने उसे रोकने की कोशिश की। वह वाइपर पकड़कर बोनट पर लटक गई। इसके बावजूद पति ने कार नहीं रोकी। वह उसे सौ मीटर तक घसीटता ले गया। कार रुकी तो मौके पर खूब हंगामा हुआ। तीनों के बीच हाथापाई भी हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्नी ने पति के खिलाफ भमोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कटका रमन गांव निवासी गोदावरी उर्फ उषा कौर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह शनिवार शाम सात वर्षीय बेटे विराट के साथ बरेली स्थित मकान से गांव जा रही थीं। इस दौरान वह देवचरा-बल्लिया रोड पर फूल मंडी के पास वाहन का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान पति नेत्रपाल एक महिला संग कार में बैठे दिखे।
ब्रेकर के पास कार की गति धीमी हुई तो गोदावरी ने कार का वाइपर पकड़ लिया, लेकिन पति ने कार नहीं रोकी। वह बोनट पर लटककर 100 मीटर तक घिसटती चली गईं। आसपास मौजूद लोगों ने कार रुकवाई तो पति-पत्नी और महिला के बीच नोकझोंक और हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन
पति से महिला का है प्रेम प्रसंग
गोदावरी का आरोप है कि सास की विधवा पेंशन के लिए पति का पंचायत कार्यालय में आना-जाना है। वहां कार्यरत महिला से उनका प्रेम प्रसंग हो गया है। वहीं, महिला ने अपनी मां के साथ थाने जाकर आरोपों को निराधार बताया। कहा, कार्यालय से लौटने के दौरान नेत्रपाल ने लिफ्ट दी थी।
वर्जन
गोदावरी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी