फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   another FIR against land mafia gang of suspended Lekhpal in bareilly

Bareilly News: निलंबित चकबंदी लेखपाल के भूमाफिया गिरोह पर एक और रिपोर्ट, अब सामने आई ये करतूत

Wed, 08 Jan 2025 12:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Jan 2025 12:50 PM IST
सार

Bareilly News: जमीन कब्जा के मामले में जेल भेजे गए निलंबित लेखपाल व उसके गिरोह पर एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह मामला भी जमीन पर अवैध कब्जे का है। 

विज्ञापन
another FIR against land mafia gang of suspended Lekhpal in bareilly
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में निलंबित चकबंदी लेखपाल सावन कुमार जायसवाल और उसके गिरोह के काले कारनामे एक-एक कर सामने आ रहे हैं। सावन कुमार और उसके गिरोह पर बारादरी थाने में कब्जे की एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


सूफी टोला पुराना शहर निवासी मुर्तजा ने पुलिस को बताया कि उनका एक भूखंड आनंद बिहार कॉलोनी में है। उसका बैनामा वर्ष 1992 में कराया था। भाई सरफराज मियां के नाम भी एक भूखंड का बैनामा हुआ था। करीब 140 वर्गगज जमीन पत्नी के नाम है, बाकी जमीन वह बेच चुके हैं। आठ वर्गगज जमीन सड़क निर्माण में चली गई।
विज्ञापन


बची हुई 132 वर्गगज जमीन पर चकबंदी लेखपाल सावन कुमार जायसवाल, अखिलेश चंद्र सक्सेना और अमित कुमार ने जालसाजी कर कब्जा कर लिया। इन लोगों ने सेवाराम, कुलदीप सक्सेना और ज्ञानवती की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार किए। बारादरी थाने में मुर्तजा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना नंबर की लग्जरी कारों का करता है इस्तेमाल 
लेखपाल सावन कुमार बेहद शातिर है। वह अपने गुर्गों को जमीन के दस्तावेज तैयार करने के पैंतरे बताता है। नुसरत की जमीन पर कब्जा करने के लिए भी उसी ने साजिश रची थी। सावन और उसके साथियों को अपनी सेटिंग पर इतना भरोसा था कि उन्होंने पांच बैनामे कराने और सेटिंग बैठाने में करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे। जमीन पर कब्जा कराने के लिए बिना नंबर की लग्जरी कारों का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, एसपी सिटी की कार्रवाई ने गिरोह से जुड़े लोगों की करतूतों पर पानी फेर दिया।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि जमीन कब्जाने और फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का सरगना लेखपाल व दो लोगों को जेल भेजा गया है। इस गिरोह के कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं। जल्दी ही और मुकदमे दर्ज होंगे। अन्य आरोपियों के नाम बढ़ाने व गिरफ्तारी का सिलसिला भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed