फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another case of fraud registered against Kanhaiya Gulati and three others

Bareilly News: कन्हैया गुलाटी समेत तीन के खिलाफ ठगी का एक और मामला दर्ज

Sat, 29 Nov 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Another case of fraud registered against Kanhaiya Gulati and three others
दिल्ली में सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त जवान समेत 60-70 लोगों से लाखों ठगने का आरोप
विज्ञापन

बरेली। कैनविज कंपनी के एमडी कन्हैया गुलाटी, फाउंडर के सदस्य प्रमोद सिंह परिहार, निदेशक आशीष महाजन के खिलाफ दिल्ली के सोनिया विहार निवासी ओंकार नाथ ने बारादरी थाने में ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। ओंकार का कहना है कि उन्होंने अपनी पूरी जमापूंजी निवेश कर दी साथ ही 60-70 मिलने वालों से भी कैनविज कंपनी में निवेश कराया था।
दिल्ली के सोनिया विहार गली नंबर छह निवासी ओंकार ने बारादरी थाने के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को बताया कि सीआरपीएफ से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद वह अपने कुछ परिचितों के जरिये कैनविज कंपनी के दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित एक सेमिनार में शामिल हुए थे। सेमिनार के बाद उनकी मुलाकात बरेली के स्टेडियम रोड निवासी कन्हैया गुलाटी, प्रमोद सिंह परिहार और आशीष महाजन से हुई। उन्होंने कंपनी की कई निवेश पॉलिसियों के बारे में बताया। कहा कि निवेश करने पर 20 महीने तक पांच प्रतिशत मासिक ब्याज मिलेगा और 22 वें महीनें पूरा मूलधन वापस कर दिया जाएगा। इनके झांसे में आकर उन्होंने कंपनी में निवेश किया। अपने 60-70 परिचितों से भी लाखों रुपये का निवेश कराया। मुनाफा देखकर उन समेत कई लोगों ने अपनी जमापूंजी कंपनी में लगा दी।
विज्ञापन

शुरुआत में कंपनी ने लोगों को भुगतान किया। इसके बाद भुगतान बंद कर दिया। बाद में कंपनी के अधिकारी झूठे आश्वासन देने लगे और अब मोबाइल कॉल रिसीव करना भी बंद कर दिया है। कंपनी ने निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी कर ली। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



------
पहले भी दर्ज हो चुके हैं ठगी के मामले
- कन्हैया गुलाटी और उसके साथियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं। कन्हैया गुलाटी के खिलाफ दो नवंबर को जाटवपुरा महावीर एन्क्लेंव निवासी बीमा कंपनी की एजेंट मीरा गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मीरा गुप्ता से कन्हैया गुलाटी ने निवेश के नाम पर 1.35 करोड़ रुपये ठग लिए थे। उसके खिलाफ दिल्ली, उत्तराखंड में भी ठगी के मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed