{"_id":"5751d92c4f1c1b7d2810ca08","slug":"another-barrier-shamtganj-flyover","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहामतगंज फ्लाईओवर की एक और बाधा दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहामतगंज फ्लाईओवर की एक और बाधा दूर
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल शहामतगंज फ्लाईओवर को शासन की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसमें शासन ने फ्लाईओवर के बजट में कई मदों की कटौती करते हुए 33.51 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। हालांकि सेतु निगम ने फ्लाईओवर निर्माण की लागत 48 करोड़ प्रस्तावित की थी। वित्तीय स्वीकृति के बाद फ्लाईओवर का प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा। सीएम की हरी झंडी मिलते ही फ्लाईओवर निर्माण के लिए शासनादेश जारी हो जाएगा।
पिछले साल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मॉडल टाउन स्थित स्टेडियम में शहामतगंज में फ्लाईओवर निर्माण की घोषणा की थी। सेतु निगम ने शहामतगंज से शाहदाना तक 998 मीटर लंबे और 7.5 मीटर चौडे़ टू लेन फ्लाईओवर निर्माण का प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेजा था, जिसकी लागत 48 करोड़ प्रस्तावित की थी। ईएफसी में फ्लाईओवर की लागत घटाकर 33.51 करोड़ कर दी गई है। स्वीकृत बजट में फ्लाईओवर निर्माण से पहले सीवर, पानी और बिजली की लाइनें शिफ्ट करने के अलावा अतिक्रमण हटाने समेत कई मदों में कटौती हुई है। सेतु निगम के इंजीनियरों की मानें तो फ्लाईओवर निर्माण संबंधी शासनादेश अगले एक हफ्ते में किसी भी वक्त जारी हो सकता है।
33 पिलर का होगा फ्लाईओवर
शहामतगंज से शाहदाना तक बनने वाला फ्लाईओवर 33 पिलर का होगा। शहामतगंज-शाहदाना की थोक मार्केट में 20 पिलर बनेंगे। बाकी 13 पिलर शहामतगंज से विकास भवन रोड और शाहदाना से बारादरी कोतवाली की ओर बनाए जाएंगे। शहामतगंज से विकास भवन रोड की ओर फ्लाईओवर की लंबाई 258.36 मीटर होगी। शहामतगंज से शाहदाना तक 502.40 मीटर और शाहदाना से बारादरी कोतवाली तक फ्लाईओवर की लंबाई 237.51 मीटर होगी। फ्लाईओवर के किनारे और बीच में 3.80 मीटर चौड़ी सर्विस लेन रोड बनाई जाएगी। फ्लाईओवर निर्माण का काम प्रारंभ होने से पहले बिजली, सीवर और पानी की पाइप लाइनें शिफ्ट की जाएंगी। इसके लिए बजट में छह करोड़ का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
‘शहामतगंज फ्लाईओवर की ईएफसी (वित्तीय स्वीकृति) हो चुकी है। अब वित्त विभाग से फाइल मुख्यमंत्री के पास जाएगी। सीएम के अवलोकन के बाद फ्लाईओवर का प्रोजेक्ट वित्त विभाग एक बार फिर निरीक्षण करेगा। इसके बाद शासनादेश जारी हो जाएगा। इस काम में ज्यादा समय नहीं लगेगा।’ विकास सेन, प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम