फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Animal fodder being taken from cow shed to Khurafati.

Bareilly News: गोशाला से खुराफाती ले जा रहे पशुओं का चारा, नहीं हो रही कार्रवाई

Sun, 16 Jun 2024 04:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Animal fodder being taken from cow shed to Khurafati.
नवाबगंज। गांव लाईखेड़ा के गोशाला में खुराफातियों के खुराफात से गोशाला संचालन में अड़चनें आ रही हैं। इसको लेकर गोशाला के संचालक ने बीडीओ से शिकायत की है।
विज्ञापन

लाईखेड़ा गांव के अफजल खां गोशाला के संचालक हैं। उनका आरोप है कि गांव के कुछ खुराफाती लोग उनसे और केयर टेकरों से आकर गाली-गलौज करते हैं। पशुओं को लगने वाली दवाओं और उनका चोकर जबरन छीनकर ले जाते हैं, जब उनका विरोध करते है तो वे मारपीट करने लगते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि 14 जून को खुराफाती हाथ में जहर की शीशी लेकर पहुंच गए। चंदे के नाम पर रंगदारी की मांग करने लगे। रंगदारी न देने पर जहरीला पदार्थ पशुओं के खाने में मिलाकर मारने की धमकी देते हैं। इसको लेकर गोशाला संचालक ने गोशाला संचालन न करने की चेतावनी दी है। इस मामले को लेकर गोशाला संचालक ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में खंड विकास अधिकारी महेश चन्द्र शाक्य ने बताया कि अभी गोशाला संचालक का शिकायती पत्र नहीं मिला है। यदि ऐसा हुआ है, तो गलत है। इस मामले में एडीओ पंचायत से जांच कराई जाएगी, फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed