{"_id":"6213f07671e87f5b6a323840","slug":"aneja-s-bar-report-ready-the-screws-will-be-tightened-soon-bareilly-news-bly476204172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनेजा के बार की तैयार हुई रिपोर्ट, जल्द कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनेजा के बार की तैयार हुई रिपोर्ट, जल्द कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सौ करोड़ की टैक्स चोरी करने वाली टपरी डिस्टलरी के मालिक प्रणय अनेजा के बरेली में चल रहे बार और शराब कारोबार की पूरी रिपोर्ट तैयार हो गई है। सोमवार को आबकारी इंस्पेक्टर ने यह रिपोर्ट जिला आबकारी अधिकारी डीएन दुबे को सौंप दी। चर्चा है कि जल्द ही उसके बार पर कार्रवाई हो सकती है।
पिछले साल मार्च में सहारनपुर की टपरी डिस्टलरी में एसटीएफ ने करीब सौ करोड़ की एक्साइज ड्यूटी की चोरी पकड़ी थी। इस मामले में डिस्टलरी मालिक बरेली निवासी प्रणय अनेजा और शराब कारोबारी मनोज जायसवाल को प्रमुख आरोपी माना गया था। कार्रवाई के दौरान टपरी डिस्टलरी को सील करके लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। वहीं, मनोज जायसवाल के बरेली में डाउन टाउन बार, उसकी पत्नी कनुप्रिया के नाम पर ईंट पजाया की शराब की दुकान, भाई नीरज जायसवाल की नवादा शेखान और विकास जायसवाल की किला स्थित दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित कर दिए गए थे। मगर फिर इन्हें बहाल करके दुकानों की सील भी खोल दी गई।
पिछले दिनों इनके नवीनीकरण और अनेजा के बार शहर में अब भी संचालित होने बात सामने आने पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने जिला आबकारी अधिकारी से पूरी रिपोर्ट तलब की। उनके निर्देश पर आबकारी इंस्पेक्टर ने पूरी रिपोर्ट तैयार करके उन्हें सौंप दी है। इसमें उसके सुभाषनगर, राजेंद्रनगर, सिविल लाइंस आदि इलाकों में स्थित बार की जानकारी दी गई है। कहा जा रहा है कि अब अनेजा के बार पर भी शिकंजा कस सकता है। वहीं, सोमवार को चर्चा थी कि प्रणय अनेजा की जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई जा रही है। मगर मामले को तूल पकड़ते देखकर अर्जी नहीं लगाई गई। कहा जा रहा है कि उसके परिजन जमानत के लिए मामले के शांत होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
नोटिस के जवाब का हो रहा इंतजार - इस मामले में डीएम ने प्रणय अनेजा, मनोज जायसवाल, मनोज की पत्नी कनुप्रिया, भाई नीरज जायसवाल, अश्वनी उपाध्याय और अनेजा के दो बार का सौदा करने वाले साड़ी, किराना, कॉस्मेटिक और होजरी के चार कारोबारियों समेत कई लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इन लोगों को 15 दिन का समय दिया गया है। अब उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है।