फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   An old woman sweeping in front of her house was hit by a car, lost her life

Bareilly News: घर के सामने झाड़ू लगा रही वृद्धा को कार से लगी टक्कर, गई जान

Wed, 03 Dec 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
An old woman sweeping in front of her house was hit by a car, lost her life
शीशगढ़। शीशगढ़-बहेड़ी रोड पर मानपुर गांव में मंगलवार सुबह आठ बजे अपने घर के सामने झाड़ू लगा रही 70 वर्षीय वृद्धा उषा देवी को कार से टक्कर लग गई, जिसमें उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


लोगों के अनुसार, मानपुर गांव में बनैया मोड़ के पास उषा देवी पत्नी भोलेनाथ मंगल सुबह आठ बजे अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। तभी कार उनको टक्कर मारकर भाग गई। महिला को कोई संतान नहीं थी। वह दोनों पति-पत्नी ही रहते थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर घायल हो गई। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें बहेड़ी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक शीशगढ़ हरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed