{"_id":"6a1b400b2757783a250f7859","slug":"an-emergency-medical-ward-will-be-built-at-the-junction-with-a-24-hour-medical-team-deployed-bareilly-news-c-4-bly1053-895431-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जंक्शन पर बनेगा इमरजेंसी मेडिकल वार्ड, 24 घंटे मेडिकल टीम की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जंक्शन पर बनेगा इमरजेंसी मेडिकल वार्ड, 24 घंटे मेडिकल टीम की तैनाती
Sun, 31 May 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 31 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन पर यात्रियों को आने वाले दिनों में 24 घंटे इमरजेंसी स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी। इसके लिए जंक्शन पर सुपर स्पेशलिटी निजी अस्पताल के सहयोग से इमरजेंसी मेडिकल वार्ड बनाया जाएगा। मुरादाबाद मंडल मुख्यालय पर इसके लिए कार्रवाई शुरू हो गई है। इमरजेंसी मेडिकल वार्ड अगले साल हरिद्वार कुंभ से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
जंक्शन पर सामान्य दिनों में औसतन 42-45 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। इस लिहाज से यहां स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाएं नहीं हैं। हालांकि, जंक्शन पर रेलवे अस्पताल है, लेकिन यहां भी स्टाफ की कमी है और 24 घंटे इमरजेंसी सुविधा नहीं मिलती। अगर किसी यात्री की तबियत बिगड़ती है या फिर घायल होता है तो उसको जिला अस्पताल या फिर जनदीकी अस्पताल भेजना पड़ता है। ऐसे में रेलवे ने एनएसजी-टू ग्रेड के बरेली जंक्शन समेत मुरादाबाद और हरिद्वार स्टेशनों पर 24 घंटे काम करने वाले इमरजेंसी मेडिकल वार्ड स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों से अनुबंध की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि निजी अस्पतालों से अनुबंध के बाद जल्द इन स्टेशनों पर 24 घंटे इमरजेंसी मेडिकल वार्ड की सुविधा शुरू हो जाएगी। संवाद