{"_id":"687c0937aa8414c2430a9753","slug":"amrit-bharat-express-seats-for-lucknow-delhi-are-getting-filled-fast-bareilly-news-c-4-vns1074-685640-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत भारत एक्सप्रेस : लखनऊ, दिल्ली के लिए तेजी से फुल हो रहीं सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत भारत एक्सप्रेस : लखनऊ, दिल्ली के लिए तेजी से फुल हो रहीं सीटें
विज्ञापन
बरेली। बुकिंग शुरू होने के बाद मोतिहारी बापूधाम-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस में सीटें तेजी से फुल हो रही हैं। स्लीपर श्रेणी में बरेली से दिल्ली और लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा बुकिंग हो रही है। हालांकि, दिल्ली से बरेली आने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम है।
15567-68 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी अमृत भारत एक्सप्रेस का सप्ताह में दो-दो दिन संचालन 29 और 30 अगस्त से शुरू होना है। शनिवार को रेलवे ने नियमित नंबर जारी करने के बाद बुकिंग भी खोल दी।
लखनऊ से बरेली के बीच टिकट बुकिंग की बात करें तो 29 जुलाई को स्लीपर श्रेणी में केवल 39 सीट ही बाकी हैं। एक, पांच, 12 और 15 अगस्त को भी खाली सीटों की संख्या 32 से 38 के बीच ही है। आठ अगस्त को स्लीपर श्रेणी में मात्र तीन सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
बरेली-लखनऊ के बीच भी यही स्थिति है। बरेली-आनंद विहार के बीच 30 जुलाई, दो, छह, 13 और 16 अगस्त को महज 25 से 32 सीटें ही उपलब्ध हैं। नौ अगस्त को स्लीपर श्रेणी में चार वेटिंग होने के कारण कन्फर्म टिकट नहीं है।
दूसरी ओर दिल्ली से बरेली आने वाले यात्रियों की संख्या इन दिनों कम है। दिल्ली से बरेली के बीच इस ट्रेन में एक, पांच, आठ, 12 और 15 अगस्त को 280 से 300 सीटें खाली हैं। अन्य ट्रेनों के मुकाबले यह ट्रेन ज्यादा आधुनिक, सुविधाजनक और आरामदेह होने के साथ सुरक्षित व तेज रफ्तार है। इसमें बरेली-दिल्ली और बरेली-लखनऊ के बीच स्लीपर श्रेणी का किराया महज 205 रुपये है। संवाद