{"_id":"687c0978a9f15bfd3809ce9d","slug":"amrit-bharat-express-arrived-10-minutes-late-on-the-first-day-bareilly-news-c-4-bly1015-685458-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पहले दिन 10 मिनट की देरी से आई अमृत भारत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पहले दिन 10 मिनट की देरी से आई अमृत भारत एक्सप्रेस
विज्ञापन
बरेली। बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 29 जुलाई से शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को ट्रायल के बाद शनिवार को यह ट्रेन 10 मिनट की देरी से तड़के 3:55 बजे बरेली जंक्शन पहुंची। यहां रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने ट्रेन का स्वागत किया। जंक्शन से दिल्ली के लिए 39 यात्री सवार हुए। इस ट्रेन में मोतिहारी बापूधाम-आनंद विहार के बीच यात्रियों को मुफ्त यात्रा कराई गई।
15567-68 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी अमृत भारत एक्सप्रेस देश की सातवीं और बरेली होकर गुजरने वाली सामान्य श्रेणी की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पहली ट्रेन है। 22 कोच की इस ट्रेन में 11 सामान्य, आठ स्लीपर श्रेणी के कोचों में 1,824 सीटें हैं। इसके अलावा एक पेंट्रीकार और दो लगेज यान हैं।
15567 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी अमृत भारत एक्सप्रेस 29 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को बापूधाम से चलने के बाद रात 1.10 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 6:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं,15568 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी अमृत भारत एक्सप्रेस 30 जुलाई से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को दोपहर दो बजे आनंद विहार से दोपहर दो बजे चलने के बाद शाम 6:17 बजे बरेली आएगी। इस ट्रेन का किराया काफी कम है।
विज्ञापन
अमृत भारत एक्सप्रेस के जंक्शन पहुंचने पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान सैय्यद, स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह, सीटीआई शंभु भारद्वाज, सचिन शर्मा, मुशर्रफ खान, राजेश दुबे, अनिल यादव आदि ने स्वागत किया। पांच मिनट ठहराव के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। संवाद