फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ambulance collided with three vehicles within a radius of five kilometers

Bareilly News: पांच किलोमीटर के दायरे में तीन वाहनों से टकराई एंबुलेंस

Wed, 09 Aug 2023 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 09 Aug 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Ambulance collided with three vehicles within a radius of five kilometers
फरीदपुर/कुआंडांडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुआंडांडा से प्रसूता को गांव ले जा रही अनियंत्रित एंबुलेंस ने पांच किलोमीटर के दायरे में तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। एंबुलेंस चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि पत्नी ने कुआंडांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार रात बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद वह पत्नी को वापस कुआंडांडा सीएचसी ले आए। मंगलवार को वह एंबुलेंस से पत्नी को गांव ले जा रहे थे।
विज्ञापन

फरीदपुर-बीसलपुर रोड पर ढकनी गांव के पास एंबुलेंस की बुग्गी से टक्कर हो गई। बुग्गी चला रहे फरीदपुर के मोहल्ला परा निवासी सीताराम घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ने एंबुलेंस लेकर भागने की कोशिश की। अंडरपास से थोड़ी दूरी पर एंबुलेंस ने बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से बीसलपुर थाना क्षेत्र के सिसैया गांव के रहने वाले हरिचंद्र और पत्नी लौंगश्री घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी चालक ने एंबुलेंस नहीं रोकी। भागने के प्रयास में बाईपास पर चालक ने रॉन्ग साइड गाड़ी दौड़ा दी। बाईपास पर कार से एंबुलेंस की आमने-सामने से टक्कर हो गई। कार सवार भुता थाना क्षेत्र के रिछा निवासी विवेक प्रताप सिंह, बरेली निवासी दिग्विजय राणा, आंवला निवासी ताहिर मलिक और मुनेंद्र शर्मा घायल हो गए। एंबुलेंस में बैठे चार लोगों को भी चोटें आईं।
हादसे के बाद एंबुलेंस छोड़कर चालक और ईएमटी मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने दरवाजा खोलकर सभी को बाहर निकाला। घायलों ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ फरीदपुर थाने में तहरीर दी है। कुआंडांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. प्रकाश चंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। चालक और ईएमटी की पहचान हो गई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

---
चालक पर लगाया छेड़खानी का आरोप
देर शाम को पुलिस को दी तहरीर में एंबुलेंस में बैठे परिवार ने छेड़खानी का आरोप लगाया। पीड़ित ने बताया कि चालक और ईमएटी ने दो अन्य लोगों को एंबुलेंस में बैठा लिया था। वह अश्लील गाने बजा रहे थे। परिवार की महिलाओं के साथ छेड़खानी भी की। वह एंबुलेंस भी तेज गति से चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed